For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेजः स्मिथ का रिकॉर्ड बनाना जारी, सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पांचवे व आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान कंगारू टीम मजबूत स्थिति में है। उस्मान ख्वाजा (नाबाद 91) और कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 44) की शतकीय साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट खोकर 193 रन बना लिए।

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। हालांकि इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अब भी 153 रन पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर (56) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। वॉर्नर ने 104 गेंदों में छह चौकों के साथ अपने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेनक्रॉफ्ट को खाता खोलने का मौका दिए बगैर बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 86 के स्कोर पर जेम्स एंडरसन ने विकेट के पीछे खड़े जॉनी बेयरस्टो के हाथों वॉर्नर को कैच करा इस साझेदारी को तोड़ दिया।

इंग्लैंड पहली पारी
इंग्लैंड ने पहली पारी में कप्तान जो रूट (83) और डेविड मलान (62) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 346 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, वहीं मिशेल स्टॉर्क और जोश हाजलेवुड को दो-दो सफलता मिली, वहीं नाथन लॉयन ने एक विकेट झटका।

सबसे तेज 6,000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन केवल 26 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे किए। इसी के साथ स्मिथ सबसे तेज 6,000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ इस सूची में अब केवल महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। स्मिथ ने 61 टेस्ट मैचों की 111 पारियों में 6,000 का आंकड़ा छुआ है। जबकि सर ब्रैडमेन ने केवल 68 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

Story first published: Friday, January 5, 2018, 15:12 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+