नई दिल्ली। वेडिंग के इस सीजन में 'पंजाबी मुंडा' और गोरी मेम' भी शादी के बंधन में बंध गए। जी हां हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर युवराज सिंह और मॉडल-एक्ट्रेस हैजल कीच की जिनकी बुधवार को फतेहगढ़ साहिब गुरूद्वारे में सिख रिवाज से शादी हुई। युवराज सिंह के इस शादी समारोह में परिवारवालों के अलावा बेहद करीबी मित्र ही शामिल हुए।