For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक ऐसा मैच जिसमें सिर्फ 1 गेंद पर बने 286 रन, यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है

क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई अनोखे रिकार्ड बने हैं जिनपर एकबारगी विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अनोखा रिकार्ड है 1 गेंद में 286 रन बनाने का।

क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई अनोखे रिकार्ड बने हैं जिनपर एकबारगी विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल ही में बंग्लादेश के एक बॉलर ने सिर्फ 4 गेंद में 92 रन दे दिए थे जो क्रिकेट की दुनिया में असंभव माना जाता है। एक ऐसा ही अनोखा रिकार्ड है 1 गेंद में 286 रन बनाने का। इस मैच की कहानी क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित कहानी है।

कैसे बना 1 गेंद पर 286 रन?

कैसे बना 1 गेंद पर 286 रन?

यह कहानी है सन 1894 की जब क्रिकेट का खेल दुनिया में अभी पूरी तरह मशहूर नहीं हुआ था। 'पॉल मॉल गजट पत्रिका' में छपे एक लेख के मुताबिक 1894 में इंग्लैंड के विक्टोरिया शहर और उसके पड़ोसी शहर स्कारटेक के बीच एक मैच खेला गया था जिसमें विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। उस समय क्रिकेट स्टेडियम आज की तरह नहीं होते थे। वह मैच जिस मैदान में खेला जा रहा था उसमें मैदान के अंदर ही एक विशाल पेड़ था। विक्टोरिया की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने उतरे बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर इस तरह प्रहार किया कि गेंद पेड़ पर जाकर अटक गई।

अंपायर ने नई गेंद देने से किया इंकार

अंपायर ने नई गेंद देने से किया इंकार

गेंद पेंड़ पर अटकी हुई थी और इधर बल्लेबाज मैदान रन के लिए दौड़ लगा रहे थे। फिल्डर ने पेड़ से गेंद उतारने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे जिसके बाद उन्होंने अंपायर से नई गेंद की मांग की लेकिन अंपायर ने कहा कि नई गेंद नहीं मिलेगी, पेड़ पर अटकी गेंद उतारने को उतारना होगा। इस दौरान बल्लेबाजी टीम रन के लिए विकेटों के बीच दौड़ती रही।

मजदूर बुलाकर कटवाया पेड़

मजदूर बुलाकर कटवाया पेड़

पेड़ काफी ऊंचा था जिस वजह से स्कारटेक की पूरी तरह तमाम प्रयासों के बावजूद गेंद नही उतार पाई। जब स्कारटेक की पूरी टीम बॉल को निकाल पाने में कामयाब नहीं हो पाई तो उसने अंपायर से पेड़ काटने की इजाजत मांगी जिसके बाद एक पेड़ काटने के लिए एक मजदूर को बुलाया गया। मजदूर ने घंटों की मेहनत के बाद पेड़ को काटा तब जाकर गेंद उतर पाई।

मैच का कोई आधिकारिक रिकार्ड नहीं

मैच का कोई आधिकारिक रिकार्ड नहीं

गेंद जब तक पेड़ से उतरती तबतक विक्टोरिया की टीम ने 286 रन दौड़ लिए थे। इस मैच की कहानी पर हालांकि काफी विवाद भी हुए है क्योंकि इस मैच के बारे में सिर्फ 'पॉल मॉल गजट पत्रिका' ने ही खबर की थी। पत्रिका का दावा है कि यह मैच सही में हुआ था और विक्टोरिया ने इसमें जीत हासिल की थी। उस वक्त मैच को अधिकारिक तौर पर रिकार्ड नहीं किया जाता है, इसलिए पत्रिका के दावे पर विश्वास करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह जाता।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+