For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की मांग- मुझे 2 हफ्तों के लिए हार्दिक पांड्या दे दो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमाैला आलराउंडर हार्दिक पांड्या तेजी से रन बटोरने के लिए मशहूर हैं। विंडीज के खिलाफ भी उन्होंने 38 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत भारत 7 विकेट खोकर 268 रन बना सका। कैरिबियाई खिलाड़ियों के पास भारत की गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था और वह 35 वें ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गए। इस परिणाम में मैन इन ब्लू 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि विंडीज विश्व कप से बाहर हो गया। एक तरफ जहां पांड्या की बल्लेबाजी की तारीफ हो रही है तो वहीं एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बीसीसीआई से मांग की है कि उन्हें 2 हफ्तों के लिए पांड्या साैंपा जाए।

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर हार्दिक की खामिया गिनाते उन्हें सुधारने के लिए बीसीसीआई से कोचिंग का निवेदन भी कर दिया। रज्जाक ने वीडयो में कहा, "मैंने कल पहली बार हार्दिक पांड्या का खेल देखा, उनमें ताकत जरूर है लेकिन अभी उनकी बल्लेबाजी में सिर स्थिर नहीं रहता, बैलेंस और बैट का फ्लो भी सही नहीं है। गेंदबाजी में भी खामियां है। मैं बीसीसीआई से निवेदन करता हूं कि अगर वो दो हफ्ते के लिए हार्दिक पांड्या को मुझे ट्रेंनिंग देने देते हैं तो मैं उसे दुनिया का नम्बर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी बना सकता हूँ।"

हालांकि बीसीसीआई ने अब्दुल रज्जाक के इस वीडियो पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वही, बात करें टीम इंडिया की तो विश्व कप 2019 में अभी तक कोई भी टीम उसे हरा नहीं पाई है। जिसमें टीम के सभी खिलाडियों का अहम योगदान रहा है। 6 मैचों में 5 जीत और एक ड्रा के साथ 11 अंक लेकर अब टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि अब्‍दुल रज्‍जाक की गिनती पाकिस्‍तान के प्रमुख ऑलराउंडर में की जाती थी। टेस्‍ट और वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड तो बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 265 वनडे मैचों में तीन शतकों के साथ 5080 रन बनाने के अलावा 269 विकेट हासिल किए। पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा रज्‍जाक ने तीन बार अंजाम दिया।

Story first published: Friday, June 28, 2019, 15:05 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+