नियम तोड़ने पर सायमंड्स बाहर
डार्विन, 30 अगस्त: आस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर व हरफनमौला खिलाड़ी एंडृयू सायमंड्स को नियम तोड़ने पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया। दरअसल हुआ यूं कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के अंतर्गत मुकाबले के लिए खिलाडि़यों को तैयार करने के लिए सभी खिलाडि़यों को बुलाया गया था, लेकिन उस दौरान सायमंड्स मछली मारने चले गये थे। बस फिर क्या था सायमंड्स को मछली मारना इस बार महंगा पड़ गया।
बांग्लादेश के साथ शनिवार को खेले गए मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ियों को टीम की बैठक और अभ्यास सत्र में मौजूद रहने को कहा गया था। सायमंड्स दोनों मौकों पर नदारद रहे। वे शुक्रवार सुबह से ही मछली मारने निकल पड़े थे।
देर शाम लौटने पर टीम प्रबंधन उनसे काफी नाराज हो गया और शुक्रवार रात एक आपात बैठक बुलाकर सायमंड्स को सीरीज के तीनों मैंचों से बाहर कर दिया गया। सायमंड्स को बाहर करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि वो बांग्लादेश को किसी भी हाल में कमजोर नहीं समझ रहे हैं।
खास बात यह है कि सायमंड्स इससे पहले भी टीम के नियमों को तोड़ चुके हैं। इससे पहले 18 जून, 2005 में इंग्लैंड के कार्डिफ शहर के सोफिया गार्डन क्रिकेट मैदान में बांग्लादेश के साथ नेटवेस्ट श्रंखला के तहत खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले से पहले के अभ्यास सत्र में वे नशे में धुत मैदान में पहुंचे थे, जिसे लेकर उनके खिला कड़ी कार्रवाई के अंतर्गत उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उस दिन के मैच में आस्ट्रेलिया बांग्लादेश से हार गई थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications