
भगवान के साथ बिताया हुआ पल था
बेंगलुरू के कासिम आदिल ने 28 सितंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे से पहले धोनी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उसकी एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल कासिम जैसे ही धोनी मिला तो रोने लगा। अपने हीरो के सामने देखकर कासिम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सका और उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वेबसाइट सर्किल ऑफ क्रिकेट ने कासिम से धोनी के साथ उनकी मुलाकात के बारे में बात की तो उसने बताया कि वह पल उसके लिए भगवान के साथ बिताया हुआ पल था।

मेरी हर कोशिश धोनी से मिलाने में नाकाम रही
कासिन ने बताया कि- "मैं धोनी से 28 सितंबर को दिन में 10 बजकर 33 मिनट पर मिला। मेरे लिए धोनी के साथ फोटो क्लिक कराना और अपने हाथ से लिखा लेटर देना काफी मुश्किल रहा।" कासिम ने बताया- "वह चार दिनों के लिए बेंगलुरु में थे। मैं रोज उनके होटल, रिट्ज कार्लटन जाता था। मैं हर दिन उनके लिए 8 घंटे इंतजार करता था, लेकिन उनकी एक झलक पाने में भी असफल रहा। मैं लॉबी, जिम में भी बैठता था। स्विमिंग पूल और स्पा के बाहर बैठता था। न केवल होटल, मैंने स्टैडीयम में अभ्यास सत्र में भी कोशिश की। मैं वो हर संभव कोशिश करना चाहता था जिससे उनसे (धोनी) मिलना संभव हो सके।"

चार दिन बाद सफल हुई मेहनत
कासिम ने बताया कि फिर उसने मैच वाले दिन धोनी ने मिलने की कोशिश की और सफलता हाथ लगी। हालांकि चार दिन की मेहनत के बाद कासिम का दिल उस समय भर आया जब धोनी उनके सामने थे लेकिन सुरक्षा कारणों से वह उनसे मिल नहीं सके। कासिम ने बताया कि जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे धोनी से मिलने नहीं दिया तो वह रोने लगा।

जब धोनी ने कहा- रो क्यों रहे हो
कासिम ने बताया कि "मैंने गार्ड को बताया कि मैं पिछले 4 दिनों से धोनी से मिलने की कोशिश कर रहा हूं। अब मैं बिना मिले वापस नहीं जाना चाहता। मैंने गार्ड को वो लेटर भी दिखाया जो मैंने धोनी के लिए लिखा था। तभी उनमें से एक गार्ड ने कहा कि पहले वह धोनी से पूछकर आता है। जिसके बाद उसने धोनी से बात की। तब तक मैं इंतजार करता रहा। कि तभी अचानक धोनी अपनी ब्रेकफास्ट टेबल से उठे। लोग उनकी तरफ फोटो क्लिक कराने के लिए भाग रहे थे लेकिन मैं ये अपॉर्चुनिटी खोना नहीं चाहता था। लेकिन तभी चमत्कार हुआ और धोनी ने मुझे अप्रोच किया। मैं खुद पर काबू नहीं पा सका और रोने लगा। तभी धोनी ने कहा- रो क्यों रहे हो? और उन्होंने मुझे गले लगा लिया। तभी मैंने उन्हें वो लैटर दिया जो मैंने उनके लिए लिखा था। जिसके बाद धोनी ने मुझे थैंक्यू कहा।"


Click it and Unblock the Notifications
