Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट जगत से आया पहला मामला, ये पूर्व क्रिकेटर हुआ कोरोना वायरस का शिकार

नई दिल्ली। चीन से फैले हुए कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में कई देशों को ले लिया है। इससे ना सिर्फ कई शहरों के लोगों का जीना मुश्किल हुआ है बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी नु्कसान पहुंचा है। विश्व भर में 2 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। खेल जगह भी इससे प्रभावित हुआ और मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस ने बड़ी हस्तियों को भी नहीं छोड़ा लेकिन अब एक क्रिकेटर भी इसकी चपेट में आ गया है। क्रिकेट जगत से पहला मामला सामने आया जब किसी का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

दरअसल, 37 साल के स्कॉटलैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर माजिद हक का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और अब वो रिकवर कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी। वो ग्लास्गो के रॉयल एलेक्सड्रा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर माजिद ने ट्वीट करते हुआ कहा, "मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पैस्ले में RAH के हॉस्पिटल स्टाफ मेरे साथ काफी रहे और जिन्होंने भी मुझे मैसेज भेजे उन्हें शुक्रिया। उम्मीद है मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा।"

माजिद हक ने स्कॉटलैंड के लिए 54 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। वनडे में उनके नाम 60 विकेट हैं और एक समय वनडे में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे। हक अभी भी अपने देश की घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। माजिद आखिरी बार स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप-2015 में खेले थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नेल्सन में खेले गए उस मैच में 1 रन बनाया था और कोई विकेट नहीं ले सके थे।

मौजूदा समय में कोरोना वायरस का कहर काफी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से अभी तक 10,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के कारण ही भारत-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, श्रीलंका-इंग्लैंड टेस्ट और रोड सेफ्टी सीरीज को रद्द किया जा चुका है। इसके अलावा आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक स्थगित किया जा चुका है। स्कॉटलैंड में गुरुवार को 266 मामलों की पुष्टि हुई थी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई स्पोर्ट्स इवेंट, टूर्नमेंट और क्रिकेट सीरीज या तो स्थगित कर दिए गए हैं या उन्हें रद्द करने का फैसला किया गया है।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 7:51 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+