INDvsWI: अब मुंबई के वानखेड़े मैदान पर नहीं बल्कि इस जगह होगा चौथा वनडे मुकाबला
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबलों में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है, वहीं, इसके बाद भारत को 5 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलना है जिसके बाद 3 टी-20 मुकाबले भी होने हैं। हालांकि अब इन मुकाबलों में खासा बदलाव भी देखने को मिल रहा है। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शिफ्ट होने के बाद अब चौथा मुकाबला भी शिफ्ट हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त प्रशासकों की कमिटी के आदेश के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 अक्टूबर को पांच मैचों को वनडे सीरीज का चौथा वनडे भी शिफ्ट हो गया है और अब मुकाबला मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेलना निर्धारित किया गया था।
गौरतलब है कुछ दिन पहले ही आयोजन की व्यावहार्यता को मामला सामने आया था और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सचिव उन्मेष खानविलकर और एक अन्य सदस्य ने बंबई उच्च न्यायालय में जाकर वनडे के लिए तदर्थ समिति गठित करने की मांग की थी। एमसीए अधिकारियों ने बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें एमसीए का बैंक खाता संचालित नहीं कर पाने और स्टेडियम के अंदर विज्ञापनों के लिए निविदा जारी नहीं करने जैसी कई मुश्किलों के बारे बताया था। इसके कारण अब यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले इंदौर स्टेडियम में मुकाबले की मेजबानी छिनी थी और फिर विशाखापतनम में मुकाबला तय होना माना गया था।
Story first published: Friday, October 12, 2018, 17:04 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
