
इस टीम से जुड़े राशिद
रविवार को ट्रेंट राकेट्स ने सबसे पहले 21 साल के स्पिनर राशिद को चुना। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत करते हुए टी20 क्रिकेट में 12.03 की औसत से 81 विकेट चटकाए हैं जिसने ब्रिटेन में आठ टीमों के बीच प्रति पारी 100 गेंद के इस टूर्नामेंट में उन्हें स्टार दावेदार बनाया। पहले दौर के चयन में विंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल को सदर्न ब्रेव ने दूसरे नंबर पर चुना जबकि आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को नार्दर्न सुपरचार्जर्स ने अपने साथ जोड़ा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा को भी चुना गया।

गेल पर माइकल ने जताई हैरानी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने क्रिस गेल के प्रतियोगिता में नहीं चुने जाने से काफी हैरान है, उन्होंने कहा कि लोग गेल को खेलते हुए देखना बहुत पसंद करते हैं, उन्हें इस लीग का हिस्सा जरूर होना चाहिए था। गेल के साथ श्रीलंका के 37 वर्षीय तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और कगिसो रबाडा को भी अपनी टीम में शामिल करने में किसी ने भी रुची नहीं दिखाई।

इन खिलाड़ियो की भी लगी बोली
इंग्लैंड के अधिकांश एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को ड्राफ्ट से पहले ही टीमों को आवंटित कर दिया गया था। वेल्स फायर ने आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ को चुना जबकि ओवल इनविंसिबल ने वेस्टइंडीज के सुनील नारायण को अपने साथ जोड़ा। जेसन राय पहले ही ओवल टीम का हिस्सा थे। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर और डेन विलास को चुना। लंदन स्पिरिट ने ग्लेन मैक्सवेल जबकि बर्मिंघम फिनिक्स ने लियाम लीविंगस्टोन को अपने साथ जोड़ा। दूसरे दौर में बर्मिंघम ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को अपने साथ जोड़ा जबकि स्पिरिट ने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को चुना। तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के नाथन कोल्टर नाइल को राकेट्स जबकि पाकिस्तान के शादाब खान को ब्रेव टीम ने चुना।


Click it and Unblock the Notifications
