एंटिगुआ। 21 जुलाई को भारत अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वेस्टइंडीज के सरजमीं पर उतरेगा। टीम इंडिया इस समय अपने कप्तान विराट कोहली की अगुवाई और नये हेडकोच अनिल कुंबले के निर्देशन में काफी तरो-ताजा नजर आ रही है।
कुंबले ने टीम इंडिया को रिलैक्स करने के लिएहर मुमकीन कोशिश की है। पिकनिक, सैर-सपाटा, योगा कराने के बाद उन्होंने टीम को पार्टी में भी जाने की इजाजत दी है। तभी तो बीती रात टीम इंडिया के खिलाड़ी एक फंक्शन में दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
ये फंक्शन वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्ट इंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया था जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी डैशिंग लुक में नजर आये।
आप भी देखिये ये मस्त तस्वीरें..
The Indian Cricket Team at the WICB/WIPA 4th Annual Players' Ceremony in Antigua. pic.twitter.com/z8rgaarRFF
— BCCI (@BCCI) 19 July 2016