For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल वाॅन को पंसद नहीं आई भारत में टेस्ट की पिचें, उठाया बड़ा सवाल

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रनों का अंबार लगता दिख रहा है। पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका पर 203 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी। विशाखापट्टनम में हुए इस मुकाबले में भारत ने जहां पहली पारी में 502 तो अफ्रीकी टीम ने 431 रन बरसा दिए। वहीं भारत ने दूसरी पारी 324 रनों पर घोषित की थी। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है जहां भारत ने 5 विकेट खोकर पहली पारी 601 रनों पर घोषित की। भारतीय पिचों पर रनों का अंबार लगता देख इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन खुश नजर नहीं आए हैं।

माइकल वाॅन ने भारत में टेस्ट मैच पिचों की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए पिच को तैयार करने वालों पर भी सवाल उठा है। माइकल ने साफ ताैर से भारत में टेस्ट की पिचों को "बोरिंग" करार दिया और कहा कि ये बल्लेबाजों के लिए ज्यादा ही फायदेमंद हैं। उनका मानना है कि भारत में टेस्ट मैच की पिचों के कारण मुकाबला एकतरफा रहता है। उन्होंने ट्वीट किया, "भारत में टेस्ट मैच क्रिकेट की पिचें 'बोरिंग' हैं। मुकाबले के पहले तीन-चार दिन ज्यादा ही बल्ले के पक्ष में रहते हैं जिससे गेंदबाजों को ज्यादा काम करने की जरूरत होती है। यह मेरा आज का वितार है।"

वहीं उनके ट्वीट पर फैंस ने भी सहमति जताई है। कईयों ने जवाब देते हुए कहा कि ज्यादा रन सिर्फ भारतीय पिचों पर बनते हैं। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसे देशों के पिच पर नहीं। बता दें कि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जहां मयंक अग्रवाल ने 108 रन ठोक दिए तो वहीं कप्तान विराट कोहली ने 336 गेंदों में ही 33 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 254 रन बना डाले। रविंद्र जडेजा ने वनडे क्रिकेट जैसा फाॅर्म दिखाते हुए 104 गेंदों में 91 रन बरसाए।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 17:16 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+