अहमदाबाद में बने सबसे बड़े स्टेडियम में होगा मैच, जानें किन 2 टीमों में कब होगी टक्कर
नई दिल्ली। अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अगले मार्च में अपने पहले मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार हो चुका है। सूत्रों के अनुसार एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच इस स्टेडियम में मैच हो सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इस मैच को करवाने की मंजूरी मांगी है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने दी है।

PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
गांगुली ने कहा कि वह मार्च में ओपनिंग मैच के लिए आईसीसी की मंजूरी लेंगे। गांगुली ने रविवार को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा के बाद द इंडियन एक्सप्रेस सेकहा, "एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच यहां होगा लेकिन यह आईसीसी की मंजूरी के बाद ही होगा।" वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह और बीसीसीआई के वर्तमान सचिव ने स्टेडियम के बारे में बात की है। नए स्टेडियम के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है।

बैठ सकते हैं इतने दर्शक
इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है, जो लगभग तैयार हो चुका है। अब इंतजार है यहां अतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने की, जिसे देखने के लिए भारतीय दर्शकों में जरूर दिलचस्पी रहेगी। खास बात यह है कि इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शक बैठ सकते। दुनिया में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं है जहां इतने दर्शक बैठकर मैच देख सकते हों। इस स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस स्टेडियम को बनाने की तैयारी जनवरी 2016 में की गई थी और अब यह तैयार हो गया है।

ये हैं खासियतें
खास बात यह भी है कि यहां 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन आसानी से पार्क किए जा सकते हैं। और 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में पहली बार एलईडी लाइट लगाई गई है। और तो और स्टेडियम के पास में मेट्रो लाइन भी होगी। एक ओर जहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गुजरात जाना जाता है तो वहीं दूसरी और विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
