Twitter Reactions: जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाये युवराज, लोगों ने हीरो बोला
नई दिल्ली। लंबे समय से टीम इंडिया के फैंस एक धमाकेदार जीत की ख्वाहिश किये बैठे थे जिसे कि धोनी की सेना ने रविवार को पूरी कर दी हालांकि टीम तीन टी 20 सीरीज तो पहले ही जीत चुकी थी लेकिन जिस तरह से टीम ने आस्ट्रेलिया का तीसरे मैच में क्लीन स्वीप किया वो तारीफ के काबिल है। इस मैच में लंबे अरसे बाद युवराज सिंह इंडियन जर्सी में पिच पर नजर आये।
और आते ही उन्होंने जिस तरह से रैना के साथ बैटिंग की उससे साबित हो गया कि आखिर क्यों टीम में उनका सेलेक्शन ना होने पर लोग और उनके पिताजी शोर मचाते हैं। मालूम हो कि आखिरी ओवर में युवी और रैना ने शानदार 27 रन जोड़कर भारत को जोरदार जीत दिलाई। युवी को अब तक दोनों मैचों में बैटिंग का मौका नहीं मिला था लेकिन उन्होंने अपनी बॉलिंग और फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया था लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने सारी कसर पूरी कर दी।
युवी के इस खूबसूरत प्रदर्शन पर ट्विटर पर जीत के बाद वो ही ट्रेंड करने लगे, आईये जानते हैं कि लोगों ने ट्विटर पर अपने चहेते युवराज के लिए क्या लिखा है...
|
युवराज सिंह का सिक्स
युवराज सिंह का सिक्स ही मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।
|
युवी हीरो है
लोगों ने युवी को रीयल हीरो बोला।
|
12 बॉल में 15 रन
युवराज ने 12 बॉल में 15 रन बनाए।
|
तेरा जवाब नहीं
युवी तू सी ग्रेट हो।
|
युवी-विराट
एक शेर दूसरा सवा शेर।

मैन विनर प्लेयर
फैन्स ने युवी को टीम इंडिया का मैन विनर प्लेयर बताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications