भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम ने लहराया परचम, सिंगापुर को दी करारी शिकस्त
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट दिन प्रति दिन निखरती ही जा रही है, चाहे भारतीय क्रिकेटटीम की बात हो या महिला क्रिकेट टीम की भारत का जलवा दुनिया में देखने को मिलता है। ऐसे में अब भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम ने भी अपना दबदबा कायम करना शुरू कर दिया है। गौरतलब हो की भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम तीन दिवसीय सिंगापुर के दौरे पर 25 मई से 27 मई तक के लिए गई थी। जहां टीम को सिंगापुर क्रिकेट क्लब के साथ तीन क्रिकेट मैचों की सीरीज खेलनी थी। यह सीरीज सर एलन बॉर्डर ट्रॉफी फॉर फिजिकली चौलेंज्ड के नाम से खेली गयी जो एलन बॉर्डर के पुत्र डीन बॉर्डर ने आयोजित की थी। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया।
ऐसे रहा मुकाबलाः मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और फिर सिंगापुर की टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 8 विकेट से यह मुकाबला जीत ली। वहीं दूसरे मुकाबले में सिंगापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 25 ओवर में 179 रन बनाई और इस मुकाबले को भी भारत की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया वहीं तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 154 रन बना पाई जिसका पीछा करते हुए सिंगापुर ने 8 विकेट ,से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद पूरी दुनिया में भारतीय टीम की वाहवाही हो रही है।
Story first published: Monday, June 4, 2018, 9:47 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
