कैसे टूटेगा रिकॉर्ड- 35 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की सिर्फ 1 जीत
सिडनी। विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के भी सेमीफाइनल का मुकाबला होना है। विश्वकप के इस अहम मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रैक्टिस में पसीना बहा रही हैं। हालांकि यह मुकाबला सिडनी में होना है जिसका लाभ ऑस्ट्रेलिया को मिल सकता है। वहीं पिछले 35 साल का आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के वर्चस्व को दर्शाता है।
1980 के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया को सिडनी के मैदान पर सिर्फ 2 मार्च 2008 में कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय श्रंखला में हरान में कामयाब हुआ था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर 14 मुकाबले हुए हैं। जिनमें से सिर्फ 1 मैच में भारत को जीत मिली है जबकि 1 मैच में कोई फैसला नहीं आया था।
14 मैच जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गये
- 18 दिसंबर 1980- ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता
- 8 जनवरी 1982- ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता
- 15 जनवरी 1981- ऑस्ट्रेलिया 27 रनों से जीता
- 21 जनवरी 1986- ऑस्ट्रेलिया 11 रनों से जीता
- 5 फरवरी 1986- ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता
- 14 जनवरी 1992- ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता
- 20 जनवरी 1992- ऑस्ट्रेलिया 6 रन से जीता
- 14 जनवरी 2000- ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता
- 22 जनवरी 2004- ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट से जीता
- 8 फरवरी 2004 ऑस्ट्रेलिया- 18 रनों से जीता
- 24 फरवरी 2008- ऑस्ट्रेलिया 18 रनों से जीता
- 2 मार्च 2008- भारत 6 विकेट से जीता
- 26 फरवरी 2012- ऑस्ट्रेलिया 87 रनों से जीता
- 26 जनवरी 2015- कोई फैसला नहीं
भारत और आस्ट्रेलिया का सिडनी के मैदान पर पहला मुकाबला 18 दिसंबर 1980 में हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से जीत हासिल हुई थी। लेकिन उसके बाद से 28 साल हो गये हैं लेकिन इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को भारत आजतक सिर्फ एक बार ही हराने में कामयाब हुआ है। लेकिन बावजूद इसके भारतीय टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व इस बार खत्म हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
