For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चर्चा का विषय बनी घास से तैयार हुई विश्व कप 2019 की ट्राॅफी, ICC ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) के समाप्त होते ही इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहे विश्व कप 2019 का रंग सभी फैंस पर अभी से चढ़ने लग पड़ा है। ट्राॅफी पर कब्जा करने के लिए 10 टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन इसके पहले अफगानिस्तान(Afghanistan) में एक शख्स ने घास की ट्राॅफी बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(ICC) ने ट्विटर पर क्रिकेट विश्व कप अकाउंट से घास की बनी इस ट्र्राॅफी की तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर इस ट्राॅफी को देख क्रिकेट फैंस भी आश्चर्यचकित हैं।

चर्चा का विषय बनी
घास की बनी यह ट्राॅफी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। वहीं आईसीसी भी इसे बनाने वाले शख्स को ढूंढ रही है। आईसीसी के मुताबिक ये खास ट्रॉफी अफगानिस्तान में बनाई गई है, हालांकि इसे किसने बनाया है इसके बारे में आईसीसी को भी नहीं मालूम है। ट्विटर पर ट्रॉफी की तस्वीर शेयर करते हुए आईसीसी ने लिखा- हमें ये बहुत पसंद आई। अफगानिस्तान में घास से बनाई गई एक बेहतरीन वर्ल्ड कप ट्रॉफी। हम उस शख्स के बारे में जानने के लिए बेताब हैं, जिसने इसे बनाया है।

वहीं ट्विटर पर क्रिकेट फैंस इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कईयों का मानना है कि घास से बनी यह ट्राॅफी अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज गुलबदीन नायब के भाई शराफ नायब ने बनाई है। एक यूजर ने ट्राॅफी बनाने वाले शख्स की गुलबदीन के साथ शेयर भी की है। आपको बता दें कि इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरु हो रहा है। वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका(South Africa) के बीच लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान का पहला मुकाबला 1 जून को आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ ब्रिस्टल में होने वाला है।

Story first published: Friday, May 3, 2019, 12:42 [IST]
Other articles published on May 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+