For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन के घर में तीन बार घुसे चोर, बोले- मेरी मां बहुत डर गई थी

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने घर हुई घटना की जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले शुक्रवार से लेकर अभी तक उनके घर में चोरों ने तीन बार घुसने का प्रयास किया, हालांकि वो चोरी करने में तो सफल नहीं हो पाए, लेकिन उनके दोस्त की एक कार को जरूर तोड़ गए। कोरोना वायरस के कारण कई देशों में लाॅकडाउन किया गया है। ऐसी घटनाएं किसी को भी हैरान कर सकती हैं।

स्टेन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, ''पिछले शुक्रवार से चोरों ने तीन बार मेरे घर में घुसने का प्रयास किया है। उन्होंने मेरे दोस्त की कार को नष्ट कर दिया है। आज रात उन्होंने मेरी मां को बहुत डरा दिया, जोकि घर में अकेली थी।'' इसके साथ ही स्टेन ने यह भी कहा कि कहा कि निश्चित तौर पर, कोरोना लोगों को अवसाद की ओर ढकेल रहा है। आप लोग सुरक्षित रहिए।

साउथ अफ्रीका में एक जून से तीसरे चरण के लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि है। स्टेन अपने करियर में 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें क्रमश: 439, 196 और 64 विकेट हासिल किए हैं। स्टेन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की वजह से साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के दौरे से बिना खेले ही वापस लौटना पड़ा था। मार्च में दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी लेकिन इसे रद कर दिया गया। तब से अब तक टीम के खिलाड़ी मैदान पर नहीं लौटे हैं। सरकार ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस की इजाजत दे दी है और 27 जून से बिना दर्शकों के टूर्नामेंट को आयोजित कराने की भी योजना है।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 7:32 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+