For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सामने आया फिल्म '83' का ट्रेलर, कपिल देव ने दिया ये रिएक्शन

नई दिल्ली। इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म 83 का ट्रेलर लाॅन्च हो चुका है जो अब खूब पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी का माहौल बना हुआ है और बने भी क्यों ना। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1983 में पहला आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। कपिल देव का रोल कप्तान के रूप में रणवीर सिंह निभा रहे हैं। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे टीम ने फाइनल तक का सफर मुश्किलों का सामना करते हुए तय किया था।

ट्रेलर इतना जबरदस्त लग रहा है कि अब दर्शक फिल्म देखने के लिए भी काफी बेताब हैं। कपिल देव ने अपने इंस्टाग्राम पर भी ट्रेलर शेयर किया। साथ ही गर्व के साथ फिल्म को 'अपनी टीम की कहानी' घोषित किया है। कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी टीम की कहानी।" निर्देशक कबीर खान हैं। पंकज त्रिपाठी ने मैनेजर पीआर मान सिंह का किरदार निभाया है जबकि एमी विर्क को बलविंदर सिंह संधू के रूप में दिखाया गया है। साहिल खट्टर को सैयद किरमानी के रूप में और ताहिर भसीन को फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, धैर्य करवा, आर बद्री भी फिल्म में रोल निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : अगर भारत को जीतना है आखिरी टेस्ट, तो करने होंगे 3 बदलाव

सबसे रोमांचक बात तो यह है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर शेयर करने से पहले कपिल ने एक दिन पहले पोस्टर भी साझा किया था। उन्होंने लिखा था, "बचपन से मेरी मम्मी मुझे सिर्फ एक ही चीज कहती है आई है- बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट ऑफ नहीं। बस जीत के आना है।"

बता दें कि भारतीय टीम ने यह 25 जून, 1983 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में विंडीज को फाइनल में 43 रनों से हराकर अपना पहला क्रिकेट विश्व कप खिताब हासिल किया था। भारत की विश्व कप फाइनल प्लेइंग इलेवन में सुनील गावस्कर, के श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, एसएम पाटिल, कपिल देव (कप्तान), मदन लाल, सैयद किरमानी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी और बलविंदर संधू शामिल थे।

Story first published: Tuesday, November 30, 2021, 20:27 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+