For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली का ऐसा सच जो शायद ही किसी को पता हो, 11 साल पुराना वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली माैजूदा समय क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर ऊभरे हैं। उनके बल्ले से जब भी बड़ी पारी निकली तो कई रिकाॅर्ड्स का बनना और टूटना तय होता है। कोहली को अब कई क्रिकेटर्स फोलो भी करते हैं। उनका किस तकनीक का शाॅट सिलेक्शन है, उसपर भी अन्य क्रिकेटरों की नजर बनी रहती है जो खुद को अभी तैयार करने में लगे हैं। लेकिन सवाल है कि आखिर कोहली ने किस बल्लेबाज को अपने शुरूआती करियर में फोलो किया था। इस बात का खुलासा अब जाकर 11 साल बाद हुआ है। उनसे जुड़ा ऐसा सच जो शायद ही किसी को पता हो।

दरअसल, कोहली का 2008 का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने उस खिलाड़ी का नाम बताया जो उनका फेवरेट है। कोहली उस समय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान थे। उस समय नियम अनुसार, खिलाड़ी को मैदान पर बल्लेबाजी करने से पहले अपना नाम और फेवरेट खिलाड़ी के बारे में बताना होता है। तब के किसी एक मैच के दाैरान का वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ है जिसमें कोहली अपने बारे में बताते हैं। इस वीडियो में विराट कोहली ने हर्शेल गिब्स की बल्लेबाजी को शानदार बताया था। इस वीडियो में परिचय देते हुए कोहली ने कहा था, मेरा नाम विराट कोहली है और हर्शेल गिब्स मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

इससे पहले शायद की किसी को पता होगा कि कोहली के फेवरेट क्रिकेटर हर्शल गिब्स हैं। गिब्स साउथ अफ्रीका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज रहे हैं। गिब्स ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि गिब्स साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में वह कोहली की बल्लेबाजी देख काफी खुश हुए थे। कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को सात विकेट से आसानी से हरा दिया। बता दें कि गिब्स के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने का विश्व रिकाॅर्ड है। उन्होंने 2007 में नीदरलैंड के लैग ब्रेक गेंदबाज वान डर बुंगा की लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाते हुए 36 रन बटोरे थे।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 16:34 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+