आउट देते-देते अचानक नाक खुजाने लग पड़ा अंपायर, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

नई दिल्ली। वैसे तो अंपायर का का फैसला अंतिम फैसला होता है, लेकिन उनके पास अंतिम समय फैसला बदलने का भी पूरा अधिकार होता है। चाहे फिर उसे किसी भी तरीके से बदला जाए। आस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग(बीबीएल) में ऐसा पल देखने को मिला जिसे देख सबकी हंसी तो छूटी लेकिन अंपायर भी खुद के फैसले पर हंसने से रूक नहीं सका। मैच के दाैरान अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने के लिए उंगली उठा दी लेकिन अंतिम समय में वह नाक खुजाने में लग पड़े।

हुआ कुछ ऐसा की लीग का 15वां मैच रविवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच हुआ। मेलबर्न जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो उनके लिए 17वां ओवर राशिद खान फेंकन आए। राशिद के इस ओवर की तीसरी गेंद का सामना कर रहे थे बियू वेबस्टर। राशिद की गेंद बल्लेबाज के पैड पर जा लगी और पूरी टीम ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की। वहीं अंपायर ग्रेग डेविडसन ने भी बिबू को आउट देने के लिए उंगली उठाई, यह देख राशिद पूरी टीम के साथ जश्न मनाने लग पड़े। लेकिन अंतिम समय उन्हें लगा कि बल्लेबाज आउट नहीं है तो उन्होंने अचानक नाक खुजाना शुरू कर दिया।

पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। बल्लेबाज भी मैदान से बाहर जा रहा था लेकिन वो स्कीन पर नाॅटआउट देख हंसने लग गया। मैच के बाद डेविडसन ने कहा कि मुझे लगा कि LBW हुआ है। आउट देने के लिए मैंने उंगली उठाई। लेकिन फिर अंतिम सयम लगा कि बल्लेबाज आउट नहीं है तो मैंने अंतिम समय अपना फैसला बदल दिया और नॉटआउट दे दिया। बता दें कि राशिद की टीम जीतने में कामयाब हुई। ऐडिलेड टीम ने फिल साल्ट (54) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद मेलबर्न टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच रहे राशिद ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट भी झटके।

Read more about: bbl t20 rashid khan viral video
Story first published: Monday, December 30, 2019, 14:42 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+