वीडियो: ऑस्ट्रेलिया की स्लेजिंग से निपटने के तैयार भारत का 'विराट'
सिडनी। टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन और देश की उम्मीद विराट कोहली वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्होंने टीम ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने की सारी तैयारी कर ली है। विराट कोहली ने कहा कि टीम इंडिया इस बार इतिहास बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि विश्वकप सेमीफाइनल और फाइनल के लिए सिडनी और मेलबर्न से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मुंबई के वानखेड़े में जो समर्थन दर्शकों का मिलता था उससे कहीं बेहतर इन दोनों मैदानों पर भारत को मिलता है। 2011 विश्वकप के फाइनल में जो माहौल वानखेड़े में मिला वहीं समर्थन भारत को मेलबर्न में मिलेगा।
स्लेजिंग पर विराट कोहली ने कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया के हर जोड़ का तोड़ रखते हैं और उन्हें खेल के अलावा किसी बात का फर्क नहीं पड़ता। वहीं टीम इंडिया के ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी स्लेजिंग मामले पर खुल कर बोला है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को अच्छे से पता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेजिंग का सहारा जरूर लेगी। लेकिन उम्मीद जताता हूं कि कंगारू इस दौरान अपनी लिमिट में रहेंगे।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/SWOh791ZGUA" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
