For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन 5 विंडीज क्रिकेटरों की पत्नियां हैं बेहद खूबसूरत, नंबर 3 वाली के होते हैं खूब चर्चे

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा)। क्रिकेट के मैदान पर अगर कोई बल्लेबाज चाैकों-छक्कों की बरसात करता है तो स्डेडियम में बैठी उसकी गर्लफ्रेंड या पत्नी भी चर्चा का विषय बन जाती है। बल्लेबाज रिकाॅर्ड कायम करें और उनकी पत्नी का भी जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। कई बल्लेबाज अपनी सफलता के पीछे पत्नी का हाथ होना मानते हैं। विंडीज क्रिकेटर्स टी20 में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। तो उनकी पत्निया भी खूबसूरती के कारण चर्चा में बनी रहती है जो किसी माॅडल से कम नहीं लगती। तो आइए जानें उन 5 5 विंडीज क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में जो बेहद खूबसूरत हैं। जबकि तीसरे नंबर वाली जोड़ी खूब चर्चा में रहती है।

क्रिस गेल

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल बिंदास जिंदगी जीते हैं। टी20 क्रिकेट में ज्यादातर बड़े रिकाॅर्ड उन्हीं के नाम हैं जिन्हें तोड़ना आसान नहीं। जिस तरह गेल का हसी भरा चेहरा हर समय देखने को मिलता है उसी तरह उनकी पत्नी भी हमेशा खुश दिखती हैं। आए दिन उनके घर पार्टियां देखने को मिलती हैं। गेल की पत्नी का नाम नताशा है। दोनों ने साल 2009 में शादी की थी। नताशा दिखने में तो किसी मॉडल से कम नहीं है। दोनों की ब्लश नाम की एक बेटी है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड

लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर किरोन पोलार्ड की पत्नी भी किसी से कम नहीं हैं। उनकी पत्नी का नाम जेना अली है जो इंस्टाग्राम पर आए दिन हाॅट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 16 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं। दोनों ने एक-दूसरे को 2005 से डेट करना शुरू किया था। अंत में फिर साल 2012 में दोनों की शादी हुई। जेना का खुद का एक स्पोर्ट्स एसेसरीज की दुकान है। जेना की इस स्पोर्ट्स एसेसरीज कंपनी का नाम केजे स्पोर्ट्स एंड एसेसरीज है।

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल

अगर क्रिकेट जगत में किसी पत्नी को सबसे हाॅट माना जाता है तो वो आंद्रे रसेल की पत्नी हैं। उनकी पत्नी का नाम जेसिम लोरा है जो पेशे से एक मॉडल है और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती रहती है। दोनों ने साल 2014 में सगाई की थी और फिर ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में लोरा मां बनी हैं। क्रिकेट जगत में ये जोड़ी काफी पॉपुलर है। मैदान पर जब रसेल कोई बड़ी पारी खेलते हैं तो उसके बाद उनकी पत्नी भी चर्चा में आ जाती हैं। लोरा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके फाॅलोअर्स की संख्या 3 लाख 58 हजार से भी ज्यादा है, जहां वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

डेरेन सैमी

डेरेन सैमी

पूर्व कप्तान सैमी की पत्नी का नाम कैथी डेनियल है जो मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। वह अपनी खूबसूरती के वजह से काफी लोकप्रिय भी हैं। सैमी की कप्तानी में विंडीज ने 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस दाैरान उनकी पत्नी ने उनका बखूबी साथ दिया है। दोनों ने 2010 में शादी रचाई थी। वह 2007 में मिस अर्थ सेंट लूसिया रहीं। साल 2008 में उन्होंने नेशनल कार्निवल क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद इन्हें क्वीन नाम से भी पुकारा जाने लगा।

कार्लोस ब्रेथवेट

कार्लोस ब्रेथवेट

ये खास खिलाड़ी है, जिसने 2016 टी20 विश्व कप फाइनल में लगातार 4 छक्के लगाकर विंडीज को चैंपियन बनाया था। ब्रेथवेट की पत्नी का नाम जेसिका है जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है। जैसिका पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट हैं। दोनों ने शादी करने से पहले पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। फिर जून 2018 में इन दोनों ने शादी रचाई थी।

Story first published: Thursday, August 19, 2021, 21:54 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+