For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच में इन क्रिकेटरों की पत्नियों का दिखा जलवा, CSK ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट में रविवार को हुए सीजन के 12वें मैच में राजस्थान राॅयल्स(RR) को धूल चटाते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। हर सीजन की तरह चेन्नई खेमा इस बार भी सब टीमों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। धोनी की कप्तानी में टीम पहले से ही तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में इस बार भी चेन्नई का खिताब जीतने में पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है। आईपीएल(IPL) मैचों के दाैरान क्रिकेटरों की पत्नियां भी सुर्खियां बटाैरने में पीछे नहीं रहतीं। चेन्न्ई टीम के दो क्रिकेटरों की पत्नियों पर चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच के दाैरान खूब कैमरा घूमा।

दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मैच देखने के लिए चेन्नई के खिलाड़ी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी(Priyanka Choudhary) और हरभजन सिंह की पत्नी गीता बासरा(Geeta Basra) भी पहुंचीं थीं। इनकी तस्वीरें आईपीएल बेवसाइट पर भी शेेयर की गई हैं। वहीं गीता और प्रियंका का वीडियो चेन्नई ने अपने ट्वीटर पर भी शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों ही अपने बच्चों के साथ मैच का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। सुरेश रैना ने मैच में 36 रन बनाए। धोनी(Dhoni) के साथ उन्होंने अच्छी पारी खेली और टीम की संकट से निकलने में मदद की। वहीं हरभजन इस मैच से बाहर थे, लेकिन उनकी पत्नी बावजूद इसके चेन्नई को स्पोर्ट करती नजर आईं।

बता दें कि धोनी के जीवनदान ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। धोनी जब 0 पर खेल रहे थे तो गेंद विकेट से टकराई लेकिन गिल्लियां नीचे नहीं गिरीं। चेन्नई के एक समय 27 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे, लेकिन धोनी ने जैसे-तैसे टीम का स्कोर 175 रनों तक पहुंचाया। धोनी ने 46 गेदों में 4 चाैकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेली। जवाब में चेन्नई के गेंदबाजों ने अच्छी शुरूआत करते हुए राजस्थान के 14 रनों पर ही 3 विकेट गिरा दिए। देखते ही देखते राजस्थान 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। यह चेन्नई की लगातार तीसरी जीत रही है।वहीं राजस्थान की यह तीन मैचों में लगातार तीसरी हार है।

Story first published: Monday, April 1, 2019, 16:25 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+