For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गुजरात में बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, मैच देखने के लिए बैठ सकते हैं इतने दर्शक

नई दिल्ली। भारत ने क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। इस देश में क्रिकेट के प्रति सबसे ज्यादा जुनून देखने को मिलता है, यही कारण है कि गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा स्टेडियम तैयार किया गया है जो विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम साबित हुआ। इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है, जो लगभग तैयार हो चुका है। अब इंतजार है यहां अतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने की, जिसे देखने के लिए भारतीय दर्शकों में जरूर दिलचस्पी रहेगी। खास बात यह है कि इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शक बैठ सकते। दुनिया में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं है जहां इतने दर्शक बैठकर मैच देख सकते हों।

अगले साल हो सकता है अंतरराष्ट्रीय मैच
इस स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस स्टेडियम को बनाने की तैयारी जनवरी 2016 में की गई थी और अब यह तैयार हो गया है। हालांकि, कुछ चीजें अभी बाकी है लेकिन इस साल के दिसंबर तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। कहा जा रहा है कि 2020 से यहां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला जाएगा। बनने के बाद विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा। विश्व के इस सबसे बड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलम्पिक साइज स्विमिंग पूल और एक इंडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है। स्टेडियम को इस खास अंदाज में बनाया गया है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाले हर फैंस को उस बाउंड्री का नजारा आसानी से देखने को मिल जाएगा।

पार्किंग को लेकर बड़ी व्यवस्था
खास बात यह भी है कि यहां 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन आसानी से पार्क किए जा सकते हैं। और 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में पहली बार एलईडी लाइट लगाई गई है। और तो और स्टेडियम के पास में मेट्रो लाइन भी होगी। एक ओर जहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गुजरात जाना जाता है तो वहीं दूसरी और विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा।

अब नहीं होंगे मेलर्बन के चर्चे
इससे पहले अगर बात होती थी दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को लेकर तो चर्चा में आता था ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड। लेकिन अब भारत के अहमदाबाद में बने स्टेडियम के चर्चे होंगे। अभी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अपने 1,00,024 दर्शक क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें बैठ कर क्रिकेट देखने का एक अलग ही रोमांच है। लेकिन जब सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में कोई अंतराष्ट्रीय मैच आयोजित होगा तो वह सबसे अधिक दर्शक क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा।

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 20:13 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+