Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महेंद्र सिंह धोनी के 'घर' में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) इस समय आईपीएल(IPL) में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है, लेकिन इस बीच धोनी के मकान में चोरी होने की खबर सामने आई है। धोनी का नोएडा(Noida) स्थिति एक घर पर ये चोरी हुई है। चोर वहां से एक एलसीडी टीवी अपने साथ उठा कर ले गए। चोरी की एक घटना रविवार को नोएडा सेक्टर 104 में उनके किराए के घर पर हुई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रशांत कपिल ने बताया कि घर में तीन एलसीटी टीवी पैक थे लेकिन संडे को उनमें से एक गायब हो गया। कपिल ने आगे यह भी बताया कि एमएस धोनी का चोरी के मामले से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि घर विक्रम सिंह को किराए पर दिया गया था। कपिल ने यह भी बताया कि चोरी होने के बाद से सहायक कहीं भी दिखाई नहीं देता है और पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है। स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि नवीकरण का काम चल रहा था, इसलिए वहां काम कर रहे लोगों में से किसी ने टीवी चुरा लिया होगा।

वहीं धोनी के मकान में किराए पर रहने वाले विक्रम सिंह ने बताया कि विश्व कप फाइनल जीत के बाद एमएस धोनी ने यह कोठी ली थी। रविवार सुबह विक्रम कोठी पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और उनके कमरे से एलसीडी टीवी चोरी हो गई थी। गौरतलब है कि चेन्नई की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 में से आठ मैच जीते हैं और चार में उसे हार मिली है। 16 अंकों के साथ ये टीम अभी दूसरे नंबर पर है। धोनी आइपीएल के बाद विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे।

Story first published: Wednesday, May 1, 2019, 17:39 [IST]
Other articles published on May 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+