For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट इतिहास में दर्ज हैं 3 ऐसे रिकाॅर्ड्स जो कभी नहीं टूट सकते

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकाॅर्ड्स दर्ज हैं जिन्हें तोड़ने के लिए दुनियाभर के बल्लेबाज मैदान पर पसीना बहाते हैं। हालांकि कई रिकाॅर्ड्स ध्वस्त भी हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम इनिंग्स ने 60 शतक जड़ने का विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर 386 पारियों में 60 शतक जड़े हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने 60 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करने के लिए टेस्ट और वनडे मिलाकर 426 पारियां खेली थीं। लेकिन 3 ऐसे रिकाॅर्ड्स भी हैं जिनका टूटना मुश्किल हैं, क्या हैं वो रिकाॅर्ड्स आइए जानें-

सर जैक होब्स के 199 शतक

सर जैक होब्स के 199 शतक

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सर जैक हॉब्स के नाम दर्ज है। इस महान खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 834 मैच खेलकर 199 शतक लगाए हैं। साथ ही हॉब्स ने फर्स्ट क्लास मैचों में 61,760 रन भी बनाए हैं, जोकि एक और रिकॉर्ड है। उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। अगर कोई खिलाड़ी इनके इस रिकॉर्ड के पास भी पहुंच जाए तो उसके लिए वह बड़ी उपलब्धि होगी।

डॉन ब्रैडमैन की जादुई औसत

डॉन ब्रैडमैन की जादुई औसत

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन को अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 100 की औसत पाने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी लेकिन वह जीरो पर आउट हो गए थे। लेकिन टेस्ट में ब्रैडमैन की औसत इसके बावजूद भी 99.94 है। कोई भी बल्लेबाज अबतक इतनी आैसत से रन नहीं बना सका है। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक आैर 12 दोहरे शतक की बदाैलत 99.94 की जादुई आैसत से 6996 रन बनाए हैं।

एक टेस्ट में जिम लेकर के 19 विकेट

एक टेस्ट में जिम लेकर के 19 विकेट

पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम एक टेस्ट में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड के जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में 19 विकेट झटके थे। उन्होंने पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में 10 विकेट झटके थे। इस रिकॉर्ड का टूटना असंभव है।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 16:56 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+