For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कैप्टन कूल धोनी के रिटायरमेंट के बाद दस अनसुलझे सवाल

मेलबर्न। भारत के सबसे सफलतम टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही सीरीज के बीच में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया है। हालांकि उनके इस फैसले की कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं कि उन्हें सीरीज के बीच में रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिए था।

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को ऐसे समय पर अलविदा कहा है जिसपर सवाल उठना लाजमी है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच जब भारत इस सीरीज को 2-0 से गंवा चुका है और तीसरे टेस्ट को किसी तरह ड्रा करवाने में सफल रहा है। वहीं बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रीलीज में कहा है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

वहीं धोनी के फैन धोनी के विदेशी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा करने के फैसले पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। वहीं धोनी के प्रशंसक बीसीसीआई और उनके बीच हुए आखिरी बातचीत को भी जानना चाहते हैं जिस वजह से धोनी बीच सीरीज में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।

वहीं धोनी के रिटायरमेंट के बाद कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब उनके फैन अब भी जानना चाहते हैं-

1-सीरीजवाले छह महीने में कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाला है ऐसे में रिटायरमेंट में इतनी जल्दबाजी क्यों?
2-क्या धोनी पर के बीच में रिटायरमेंट लेना आपने क्यों उचित समझा?
3-भारत आने विराट कोहली को टेस्ट की कमान देने का दबाव था?
4-क्या धोनी विराट कोहली की कप्तानी में खेलना नहीं चाहते थे?
5-कप्तान के तौर पर हमेशा से टीम को आगे आकर संभालने वाले धोनी ने आखिरी टेस्ट में भारत को बीच में क्यों छोड़ा?
6-क्या आपने सिडनी में भारत को जिताकर देश के सम्मान को बचाने के बारे में नहीं सोचा?
7-क्या चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े विवाद आपको परेशान कर रहे थे?
8-क्या भारतीय टीम में कोई विवाद है जब आपने ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले कहा था कि भारतीय टीम में शांति नहीं है?
9-क्या टीम के मैनेजर रवि शास्त्री टेस्ट की कमान सौंपे जाने के लिए आपकी बजाय कोहली से ज्यादा प्रभावित थे?
10-रिटायरमेंट की घोषणा की सीधे आपने क्यों नहीं की बीसीसीआई के?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+