For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कोहली में भी एक कमी है', मोहम्मद शमी ने बताया आउट करने का तरीका

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कप्तान कप्तान विराट कोहली से छुटकारा पाने के तरीकों को समझने की कोशिश की है। कोहली महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्हें आउट करना किसी गेंदबाज के लिए बड़ी चुनाैती साबित होता है। लेकिन शमी का मानना है कि जब आप किसी खिलाड़ी के साथ मैदान पर ज्यादा समय बिताते हैं तो फिर उसी कमजोरियों का भी पता चल जाता है। जब एक बेवसाइट द्वारा शमी से कोहली को आउट करने का तरीका पूछा गया तो उन्होंने जवाब कि उनमें भी एक कमी है।

शमी ने कहा, ''जब आप किसी खिलाड़ी के साथ खेलते हो तो उसकी ताकत का ही नहीं कमजोरियों का भी पता चल जाता है। हम सब जानते हैं कि कोहली शानदार बल्लेबाज है लेकिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की भी कमजोरी होती है और गेंदबाज उस पर काम कर सकते हैं। मैंने कोहली को आईपीएल में कई बार आउट किया हुआ है। मैं इसके बारे में पूरी तरह से तो नहीं बता सकूंगा लेकिन आपको उन्हें आउट करने के लिए उनकी कमजोरियों को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करनी होगी।"

मोहम्मद शमी ने विराट कोहली की कप्तानी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा नतीजे बताते हैं कि विराट कोहली हमारा कितना साथ देते हैं। शमी के मुताबिक विराट कोहली ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को खुली छूट दे रखी है। वो हमारा कमजोर पक्ष और मजबूत पक्ष जानते हैं। इससे हमें अपना खेल दुरुस्त करने मेम मदद मिलती है। शमी के मुताबिक एक ऐसा कप्तान जो आपकी काबिलियत पर भरोसा करता है उससे ज्यादा किसी गेंदबाज को कुछ नहीं चाहिए होता। मोहम्मद शमी ने ये भी कहा कि विराट कोहली उन खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो खुद में रोजाना सुधार करने की कोशिश करते हैं, उनकी सोच नें टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को बदल दिया है।

Story first published: Saturday, April 18, 2020, 13:55 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+