Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका बोर्ड और खिलाड़ियों में सहमति

क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पिछले चार महीने से चल रही बातचीत के बाद वेतन को लेकर सहमति हुई है.

श्रीलंका क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सचिव ग्रैम लैबरॉय ने बताया कि बातचीत अच्छे माहौल में हुई.

पिछले दो दिनों से चल रही बातचीत के बाद लैबरॉय ने बताया, "बोर्ड के अधिकारी वार्षिक वेतन, मैच फ़ीस और दूसरी सुविधाओं को लेकर हमारी मांगों पर सहमत हो गए हैं."

समझौता

इस समझौते पर बुधवार को दस्तख़त किया जाएगा. समझौते के मुताबिक़ टेस्ट मैच की फ़ीस 3500 डॉलर से बढ़ाकर 5000 डॉलर कर दी जाएगी.

जबकि वनडे मैच और ट्वेन्टी 20 मैच के लिए खिलाड़ियों को अब 1800 की जगह 3000 डॉलर मिलेंगे.

क्रिकेटरों को अख़बारों में लिखने की अनुमति होगी और मीडिया के साथ अनुबंध भी कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों को आचार संहिता अपनानी होगी.

खिलाड़ियों के अनुबंध पर 31 मार्च तक हस्ताक्षर हो जाने थे लेकिन फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद खिलाड़ियों को वेतन तक नहीं मिला था. लैबरॉय ने बताया कि क्रिकेट बोर्ड इस साल एक मार्च से नया अनुबंध लागू करने को तैयार हो गया है.

उन्होंने बताया कि नया अनुबंध अब मार्च 2008 से फरवरी 2009 तक लागू रहेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+