Preview: जीतने के लिए उतरेंगे गुजराती शेर तो वहीं पुणे को भी जीत की दरकार
राजकोट। अभी तक आईपीएल 10 में जीत के लिए तरस रही गुजरात लायंस की आज पूरी कोशिश होगी कि वो राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ आज अपना जीत से खाता खोले। दोनों के बीच मुकाबला आज रात 8 बजे सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल 10 में दो मैच खेल चुकी गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था इसलिए आज कप्तान सुरेश रैना की पूरी कोशिश होगी कि वो जीत से वापसी करें।

10 विकेटों से करारी हार
मालूम हो कि कोलकाता ने गुजरात को पहले मैच में 10 विकेटों से करारी हार दी थी, तो वहीं सनराइजर्स ने उसे दूसरे मैच में नौ विकेट से हराया था।

रवींद्र जडेजा की वापसी
गुजरात के लिए राहत की खबर है क्योंकि उनके स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। टीम को आज रात उनसे एक बड़े कमाल की उम्मीद होगी।

पुणे को भी जीत की दरकार
स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे टीम ने जीत के साथ आगाज जरूर किया है लेकिन उसके बाद वो अपने दो मैच हार गई है, उसे पंजाब और कोलकाता ने हराया है।

स्मिथ और मनोज तिवारी की वापसी
उम्मीद है कि स्मिथ का पेट अब सही हो चुका होगा और वो आज के मैच में कप्तानी करेंगे तो वहीं अपने पिता के निधन की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बनने वाले मनोज तिवारी इस मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं।

बेन स्टोक्स-इमरान ताहिर
पुणे ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा था लेकिन उन्होंने अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। तो वहीं पुणे को अपने स्टार स्पिनर इमरान ताहिर से भी काफी उम्मीदें होंगी। कुल मिलाकर आज एक रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

दिल से दिल्ली का छोरा, डेयरडेविल्स को विजेता बनाकर लूंगा आईपीएल से संन्यास: गौतम गंभीर
गंभीर ने कहा है कि मैं ठहरा दिल्ली का लड़का, दिल तो मेरा दिल्ली के लिए ही धड़कता है इसलिए मैं डेयरडेविल्स के साथ जुड़कर उसे आईपीएल विजेता बनाना चाहता हूं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications