Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले बोले जसप्रीत बुमराह, बड़े बदलाव की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अहम मुकाबाला है। दोनों ही टीमें यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। आज के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। मैच से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि टीम को बहुत बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है। बुमराह का कहना है कि हम अभी भी बहुत खुश हैं, हम अभी भी बिल्कुल स्पष्ट हैं, हमे किसी बड़े बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद बुमराह ने कहा कि वो एक दिन था जब विरोधी टीम ने हमसे अच्छा खेल खेला, आपको यह कहने की जरूरत है कि अच्छा खेलें, आगे के मैच पर ध्यान दीजिए। बुमराह ने कहा कि इस साल हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं। ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, कूल्टरनाइल ने अच्छी गेंदबाजी की है, हमने बहुत सी चीजों पर चर्चा की है। मैदान की बाउंड्री, सुपर ओवर के से पहले विकेट की स्थिति को देखने के बाद ही विकल्पों को देखने की जरूरत है।

आखिरी ओवर में गेंदबाजी को लेकर बुमराह ने कहा कि यह अलग-अलग खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह कैसा प्रदर्शन कता है, मैं चीजों का साधारण रखने की कोशिश करता हूं, विकेट को समझने की कोशिश करता हूं, स्थिति को समझने के बाद अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल करता हूं। यह कहना बहुत मुश्किल है कि यॉर्कर ही करना चाहिए या धीमी गेंद डालनी चाहिए। अगर विकेट मदद कर रहा है तो उसके अनुसार ही अपनी रणनीति बनाने की जरूरत है। बता दें कि बुमराह ने अभी तक 11 मैचो में 17 विकेट हासिल किए हैं।

Story first published: Wednesday, October 28, 2020, 16:48 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+