धोनी ने क्यों कहा कि उनकी टीम में कोई शोएब अख्तर नहीं है?
फ्लोरिडा। इंडो-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा, जिसके कारण टीम इंडिया ये सीरीज हार गई। लेकिन मैच रद्द करने के फैसले से टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खासा नाराज दिखे।
इंडिया आने पर किस एक्टर के घर जरूर जाते हैं शोएब अख्तर?
उनकी मंशा थी कि बारिश रुकने के बाद मैच पूरा हो और जो आसार थे, उससे लग रहा था कि टीम इंडिया ये मैच जीत सकती थी। मालूम हो कि अमित मिश्रा की घातक गेंदबाजी की वजह से वेस्टइंडीज की पूरी पारी केवल 144 रनों पर सिमट गई थी। उनके दिये टारगेट के खिलाफ मैदान पर उतरी टीम इंडिया केवल दो ही ओवर खेल पायी थी।
भज्जी ने खोला राज..आखिर क्यों मां का लाडला बिगड़ गया?
जबकि धोनी से इतर सोच रखने वाले वेस्ट इंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने मैच रद्द होने के फैसले को सही ठहाराया और कहा कि ये पिच बारिश के बाद खतरनाक हो गयी थी, मैदान की आउटफील्ड अच्छी नहीं थी जो कि किसी के भी करियर के लिए घातक हो सकती थी।
Twitter Reaction: हार के लिए धोनी पर निकला लोगों का गुस्सा, सुशांत भी लपेटे में..
जिसके जवाब में धोनी ने कहा कि हमने इससे भी बेकार पिचों पर गेम खेला है, साल 2011 के इंग्लैंड दौरे की बात करें तो वहां तो हर मैच ही हमने बारिश में खेला था और वैसे भी उनकी टीम में कोई शोएब अख्तर नहीं है, जिसके करियर खराब होने की चिंता हो। मेरे हिसाब से मैच होना चाहिए था। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की बालिंग स्पीड (159.3 km/h, 160 km/h, 159 km/h and 158.4 km/h) हुआ करती थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
