अश्विन तो लाजवाब, ये वक्त उनका है: अनिल कुंबले
मोहाली। टीम इंडिया के कोच अनिल कुबंले इन दिनों फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और जयंत यादव पर काफी बुरी तरह से फिदा है, उसकी सॉलिड वजह भी है क्योंकि इन दोनों की घातक गेंदबाजी के बदौलत विशाखापटनम में टीम इंडिया को जीत मिली थी।
इन दोनों की तारीफ करते हुए कुंबले ने कहा कि जयंत ने जिस तरह से मैच में जौहर दिखाया वो ताऱीफ के काबिल हैं तो वहीं अश्विन तो लाजवाब है।
अनिल कुंबले ने कहा कि अश्विन तो इस समय छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर ऑल राउंडर की भूमिका निभा रहे हैं जिसमें वह नियमित अंतराल पर उपयोगी योगदान भी कर रहे हैं। जहां उनकी फिरकी ने जादू दिखाया है वहीं वो बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं, उनके ऊपर प्रेशर की बात कही जा रही है तो ये गलत है क्योंकि अश्विन इस वक्त अपने खेल का लुत्फ उठा रहे हैं, ये वक्त उनका है।
गौरतलब है कि दोनों ही मैचों में आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के आगे अंग्रेज नतमस्तक और बेबस नजर आए हैं और अश्विन का कमाल मोहाली में भी जारी रहेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है। शनिवार को टीम इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला मोहाली में होगा। ये पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
