Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज पर्दे पर 'सचिन:ए बिलियन ड्रीम्स': क्या बॉक्स ऑफिस पर भी तेंदुलकर मारेंगे शतक?

नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और वो फिल्म आज रिलीज हो गई है, जिसका इंतजार पूरा भारत बेसब्री से कर रहा था, जी हां हम बात कर रहे हैं भारत रत्न सचिन की जीवनी यानी कि 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' की।

'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स'

'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स'

कभी शांत तो कभी मजाकिया, कभी गंभीर तो कभी आक्रामक खेल खेलने वाले सचिन की जिंदगी पर बनी इस फिल्म के बारे में दावा किया गया है कि इस फिल्म में उनके जीवन के वो सारे पहलू भी हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता है।

 'प्लेईंग ईट माई वे' में भी नहीं

'प्लेईंग ईट माई वे' में भी नहीं

और ना ही उन बातों का उल्लेख सचिन ने अपनी बॉयोग्राफी 'प्लेईंग ईट माई वे' में किया है।

16 साल की नाजुक उम्र से...

16 साल की नाजुक उम्र से...

16 साल की नाजुक उम्र से हिंदुस्तान के लिए क्रिकेट खेलेने वाले शतकवीर सचिन ने अपने 22 साल के करियर में बेदाग क्रिकेट खेली है और इस दौरान उन्होंने कई ऐसे पल दिए हैं जिस पर भारत केवल मुस्कुराया है और उसका सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।

100 करोड़

100 करोड़

खुली आंखों से सपने देखकर उसे पूरा करने का जज्बा जगाने वाले सचिन की ये फिल्म कितनी लोगों को भाती है ये तो वक्त बताएगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि आज सिल्वर स्क्रीन पर उनकी नई पारी को देखने के लिए सचिन के फैंस पूरी तरह से बेताब हैं, देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर सचिन का बल्ला 100 करोड़ कमाता है कि नहीं।

फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकिन

मालूम हो कि 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' पांच भाषाओं हिंदी, मराठी, तमिल, तेलगू और अंग्रेजी में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया है और प्रोडक्शन रवि भगचंदका कार्निवाल मोशन पिक्चर्स का है। फिल्म में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने उनके बचपन का किरदार निभाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+