For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन हैं जसप्रीत बुमराह की 'मिस्ट्री गर्ल', जिनके साथ लिंकअप के हैं चर्चे !

नई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ियों और फिल्म अदाकाराओं के बीच अफेयर नई बात नहीं है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली खुद इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं। अब टीम के होनहार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी एक लड़की के साथ जोरों से उछल रहा है। यह लड़की भी फिल्मी जगत से ताल्लुक रखती है और इसका नाम अनुपमा परमेश्ववरन है। अनुपमा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं।

शर्मीले बुमराह के अफेयर के चर्चे जोरों पर

शर्मीले बुमराह के अफेयर के चर्चे जोरों पर

दक्षिण भारत की मीडिया में उड़ रही खबरों की माने तो इन बुमराह और अनुपमा के बीच कुछ ना कुछ जरूर पक रहा है। केरला की रहने वाली अनुपमा को जबसे बुमराह ने ट्वीटर पर फॉलो किया है तब से यह मामला गर्म बना हुआ है। खास बात ये है कि शर्मिले स्वभाव के बुमराह ट्वीटर पर अन्य किसी अभिनेत्री को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में यह मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है। वैसे आपको बता दें कि मैदान में चुप नजर आने वाले बुमराह के चर्चे इससे पहले एक अन्य दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ भी रहे हैं।

इसस पहले यहां भी हुई हैं चर्चाएं-

इसस पहले यहां भी हुई हैं चर्चाएं-

लेकिन इस मामले में खुद राशि ने इंकार करते हुए साफ इंकार करते हुए कहा था- 'मैं बस इतना जानती हूं कि बुमराह भारतीय क्रिकेटर हैं और कुछ नहीं। इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है। मैं ना तो उसको व्यक्तिगत तौर पर जानती हूं और ना ही कभी मैं उससे मिली हूं। बुमराह और मेरी रिलेशनशिप की खबरों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।'

युवराज के संन्यास के बाद रैपर बादशाह ने किया इमोशनल पोस्ट, हुआ वायरल

बुमराह ही जानें क्या है सच-

बुमराह ही जानें क्या है सच-

कुछ ऐसी ही खबरें पहले अनुपमा परमेश्वरम के लिए आई थी कि वे तेलगु अभिनेता सर्वानंद को डेट कर रही हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही ये महज कोरी अफवाह साबित हुई। अनुपमा की कन्नड भाषा में पहली फिल्म कुछ ही महीने पहले रिलीज हुई है। फिलहाल वह दक्षिण भारत में अपने अन्य फिल्म प्रोजक्ट में बिजी चल रही हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह इस समय विश्व कप में भारत की ओर से खेलने में व्यस्त चल रहे हैं। टीम इंडिया अपने दोनों शुरुआती मैच जीत चुकी है जिसमें बुमराह का प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा है।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+