For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के OUT होने पर मचा बवाल, BCCI ने मांग ली फैंस से राय

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दूसरा और टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच मुंबई के वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरी। लेकिन खेल के पहले दिन ही एक बवाल उस समय पैदा हो गया जब थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को विवादास्पद तरीके से एल्बीडब्ल्यू आउट दे दिया। दरअसल, रिव्यू में देखा जा रहा है कि गेंद पैड से लगने से पहले बल्ले का किनारा लेकर आगे निकली है, लेकिन अर्थ अंपायर यह तय नहीं कर सके, ऐसे में उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट दे दिया था। अब जब बवाल मचा तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कोहली के विवादास्पद आउट होने का वीडियो साझा किया और फैंस से पूछा कि क्या भारतीय कप्तान आउट हुए हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

मैदानी अंपायर ने दिया आउट तो कोहली ने लिया रिव्यू

मैदानी अंपायर ने दिया आउट तो कोहली ने लिया रिव्यू

कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन वह 5वीं गेंद पर बिना रन बनाए एजाज पटेल का शिकार बन गए। कोहली को भारत की पारी के 30वें ओवर में एजाज पटेल ने फ्रंट पैड पर लपेटा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के अपील करने के बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। कोहली को यकीन नहीं हुआ और अंपायर अनिल चौधरी द्वारा उंगली उठाने के बाद उन्होंने तुरंत रिव्यू लेने का विकल्प चुना।

बल्ले से पहले गेंद लगी या नहीं, कहना मुश्किल

बल्ले से पहले गेंद लगी या नहीं, कहना मुश्किल

ऑन-फील्ड कैमरा रिप्ले से पता चला कि कोहली का बल्ला पैड लगने से पहले गेंद से टकराया था, लेकिन यह पता लगाना मुश्किल था कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले से लगी या पैड लगने के बाद। तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने अनिल चौधरी को कहा कि वह अपने फैसले के साथ अटल रहें और इस कराण विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में जाना पड़ा। इसके बाद कोहली को ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद द्रविड़ के साथ निर्णय पर चर्चा करते देखा गया। कोहली के आउट होने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या वो आउट थे या नहीं और बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए नेटिजन्स से पूछा कि क्या भारत के कप्तान आउट थे या नहीं।

बांगर ने निकाली अंपायर की गलती

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच और ऑलराउंडर संजय बांगर ने हालांकि मैदानी अंपायर के फैसले को गलत ठहराया। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, संजय बांगर ने कहा कि उन्हें लगा कि गेंद पहले कोहली के बल्ले से लगी थी और एलबीडब्ल्यू का फैसला अंपायर की गलती थी। बांगर ने कहा, "मैंने निश्चित रूप से महसूस किया कि गेंद पहले बल्ले से टकराई थी। यदि आप ये देखते हैं कि गेंद अंत में कहां लगी तो स्पष्ट रूप से गेंद पैड पर लगी थी। लेकिन उससे पहले बल्ले से लगी थी। ऐसा नहीं हो सकता कि गेंद पहले पैड से लगी फिर वापस आकर बल्ले से लगी हो। जाहिर है, यह अंपायर की ओर से एक गलत फैसला था।"

Story first published: Friday, December 3, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+