तो क्या धवन को धोनी की कप्तानी रास नहीं आ रही?

ब्रिसबेन। जिस तरह से कैप्टन कूल धोनी ने आज ब्रिसबेन में टेस्ट हारने के बाद बयान दिया है उस हिसाब से लगता है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कुछ भी सही नहीं है। इस तरह की बातों ने एक बड़ी बहस का मौका लोगों को दे दिया है।

विश्वकप 2015 के ठीक पहले ड्रेसिंग रूम में टीम मेट्स के बीच में ढंग से बातें ना होना खतरे की घंटी है। कोई भी टीम तब तक विजय नहीं हो सकती है जब तक कि टीममेंट्स के बीच में एकता ना हो जिसका सबसे अच्छा उदाहरण आज का मैच ही है जो भारत बुरी तरह से हारा है।

धोनी से नाखुश कोहली से खुश धवन!

टीवी चैनलों पर चल रही बहसों में दिख रहा है कि धोनी की बातें इशारा कर रही हैं कि धवन जैसे यंग और बढ़िया प्लेयर धोनी की बातों को सुन नहीं रहे हैं तो क्या इस बात का यह मतलब निकाला जाये कि टीम के कुछ लोगों को धोनी की कप्तानी रास नहीं आ रही है। आखिर यही टीम तो एडीलेड में थी जहां धोनी नहीं विराट कोहली कप्तान थे, हालांकि वहां भी भारत हारा था लेकिन बतौर कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तरह बचकाना और बेतूका बयान मीडिया में हारने के बाद नहीं दिया था जैसा कि आज धोनी ने दिया है जबकि धोनी देश के सफलतम कप्तानों में से एक हैं।

धोनी ने दिया वाहियात बयान

तो क्या धोनी की बातों का मतलब यह निकाला जाये कि जिन यंग प्लेयर्स को विराट की कप्तानी में शिकायत नहीं थी और उन्हें धोनी रास नहीं आ रहे हैं। फिलहाल जो भी हो अनेकता हमेशा संकट को निमंत्रण देती है इसलिए टीम अगर सुधरी नहीं तो वाकई में विश्वकप 2015 में भारत को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

हार के बाद धोनी का बेतूका बयान कहा संवादहीनता है टीम इंडिया के हार की वजह

गौरतलब है कि ब्रिसबेन टेस्ट मैच हारने के बाद कप्तान धोनी ने कहा है कि उनकी टीम संवादहीनता के दौर से गुजर रही है। शिखर धवन चौथे दिन के पहले सत्र में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। विराट कोहली और तीसरे दिन नाबाद लौटने वाले चेतेश्वर पुजारा जब मैदान में उतरे तभी टीम को समझ में आ गया था कि कुछ गड़बड़ है।

धोनी ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने अंतिम समय तक इस बात का खुलासा नहीं किया था कि धवन चोटिल हैं और पुजारा के साथ कोहली मैदान में जाएंगे। जब बैटिंग के वक्त धवन ने मैदान में जाने से इंकार कर दिया तो कोहली आनन-फानन में मैदान पर आये और मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गये और विराट के आउट होते ही भारतीय टीम ताश के पत्तों जैसी ढह गई और भारत कंगारूओं से हार गया। मालूम हो को धवन को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी।

Story first published: Saturday, December 20, 2014, 16:08 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+