IPL 2017: डेविड वार्नर जो पिच पर रिकॉर्ड बनाने के लिए उतरता है!
विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार गत चैंपियन टीम हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर के एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। बुधवार को एलिमिनेटर में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ वार्नर का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका लेकिन 23 रन बनाते ही उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वार्नर ने 35 गेंदों में 2 चौका व 2 छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 37 रन बनाए। उन्हें 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पीयूष चावला ने बोल्ड किया। हालांकि बोल्ड होने से पहले वार्नर अपने नाम 4 हजार रन पूरे करने का एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए।
सुरेश रैना सबसे आगे
आपको बता दें कि आईपीएल में 4 हजार रन पूरे करने वाले वार्नर पांचवें बल्लेबाज हैं। वार्नर से पहले ये कारनामा करने वाले तीनों बल्लेबाज सुरेश रैना (4540), विराट कोहली (4360), रोहित शर्मा (4156) और गौतम गंभीर (4088) भारतीय हैं। गौरतलब है कि हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर आईपीएल मौजूदा सीजन (10) में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। वार्नर ने अब तक 14 पारियों में 641 रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले लगातार 4 आईपीएल में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं वार्नर और ऐसा करने वाले वे पहले बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
