सबसे महंगे इंडो-पाक मैच के एड, 10 सेकंड 25 लाख का
नई दिल्ली। सुनकर हैरानी हुई ना लेकिन दोस्तों बात पूरे सोलह आने सही है। है। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ही सबसे महंगे विज्ञापन बुक हुए हैं, यह केवल विश्वकप के लिए महंगे विज्ञापन नहीं है बल्कि यह क्रिकेट के इतिहास के सबसे महंगे विज्ञापन हैं।
विश्वकप के इस मुकाबले के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर 70 ब्रांड्स ने विज्ञापनों की बुकिंग कराई है, हर दस सेकंड में आपको 25 लाख का विज्ञापन नजर आयेगा और अगर विज्ञापन दस सेकंड से ज्यादा हुआ तो कीमत बढ़ जायेगी।
ऐसा ब्रांडस ने इसलिए किया है क्योंकि उन्हें पता है कि छुट्टी का दिन और अर्ली मार्निंग मैच होने के बावजूद लोग इस मैच को मिस नहीं करेंगे इसलिए स्टार स्पोर्ट्स पर 70 ब्रांड्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है?
मालूम हो कि 15 फरवरी को एडीलेड में भारत-पाकिस्तान का विश्वकप मैच है, अभी तक का रिकार्ड रहा है कि विश्वकप में भारत ने हमेशा से ही पाकिस्तान को हराया है इसलिए भारत का हर दर्शक उम्मीद कर रहा है कि धोनी की यह सेना विश्वकप में इंडिया का यह रिकार्ड कायम रखेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
