Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ : 'कोहली खुद रेस्ट नहीं कर सकता' रोहित के बाहर होने पर भड़के फैंस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जब वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ चाैथे टी20 के लिए टीम बताई तो लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम गायब रहा। कोहली ने बताया कि रोहित को रेस्ट दी गई है। ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने नाराजगी जताना शुरू कर दी।

किसी ने कहा कि क्या कोहली खुद रेस्ट नहीं कर सकता तो किसी ने कहा कि रोहित अभी तो रेस्ट करके आया था। यहां तक कि कईयों ने मैच देखने से ही मना कर दिया। एक यूर्जर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि रोहित नहीं तो फिर मैच नहीं। फैंस के ऐसे रिएक्शन से पता चलता है कि वो रोहित को मैदान पर देखना कितना पसंद करते हैं। रोहित का जब बल्ला चलता है तो फिर रनों का अंबार लगना भी तय हो जाता है।

न्यूजीलैंड को पिछले मैच में सुपर ओवर में मात देने के लिए रोहित ने ही भूमिका निभाई थी। सुपर ओवर में भारत को 18 रन चाहिए थे। ऐसे में रोहित ने आखिरी 2 गेंदों में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को रोमांच क जीत दिला दी थी। यही नहीं, रोहित ने 40 गेंदों में 65 रनों की पारी भी खेली थी जिसमें 6 चाैके तो 3 छक्के शामिल रहे थे। अब चाैथे टी20 मैच से उनका बाहर होना फैंस को पसंद नहीं आया है। रोहित के बिना टीम भी लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतते हुए भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। लेकिन आधी टीम महज 84 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं रोहित की जगह आए संजू भी महज 8 रन बनाकर चलते बने।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स-

Story first published: Friday, January 31, 2020, 14:09 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+