For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप में तय है इन 13 भारतीय खिलाड़ियों का खेलना, 2 जगहों के लिए अभी जंग है जारी

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में अब सभी टीमें पूरी तरह से तैयारी में जुट गई हैं। वहीं 2 बार की विजेता(1983-2011) भारतीय क्रिकेट टीम भी अपनी फाइनल 15 खिलाड़ियों की लिस्ट बनाने में लग चुकी है। समय ऐसा आ गया है कि अगर कोई फ्लाॅप प्रदर्शन करे तो उसे सीधा बाहर का रास्ता देखने को मिल सकता है क्योंकि सभी खिलाड़ी अपनी जगह पक्की करने में बेजोड़ कोशिश कर रहे हैं। हालांकि 13 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका वर्ल्ड कप में खेलना तय है लेकिन बाकी बची 2 जगहों के लिए अभी भी जंग जारी है।

इन जगहों के लिए है जंग

इन जगहों के लिए है जंग

संभावित 15 में जिन 2 जगहों को लेकर टक्कर है वो है पेसर और ओपनर की। ये वो जगह हैं जो बैकअप में टीम के लिए किसी भी समय काम आ सकती हैं क्योंकि टूर्नामेंट बड़ा है और खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना भी हो सकती है। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में पक्के हैं, लेकिन इनमें से यदि कोई चोटिल हो गया तो बैकअप में एक पेसर की जरूरत है। इसकी दाैड़ में खलील अहमद और उमेश यादव हैं। अभी टीम को अपने घरेलू मैदान में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे खेलने हैं। ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों के पास माैका रहेगा कि अच्छा प्रदर्शन कर 15 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई जाए। खलील और उमेश दोनों का पिछला प्रदर्शन इतना प्रभाव शाली नहीं रहा है, लेकिन उमेश के पास अनुभव और पेस है और वहीं खलील बाएं हाथ के पेसर हैं। इन दोनों की यह खासियत इन्हें दावेदार बनाती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इन्हें आजमा कर मैनेजमेंट अपना अंतिम फैसला ले सकता है।

ओपनरों के बैकअप में गिल और राहुल में टक्कर

ओपनरों के बैकअप में गिल और राहुल में टक्कर

वहीं टीम में अगर रोहित शर्मा और शिखर धवन के बैकअप की बात करें तो इसके लिए युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच है। हालांकि, गिल चयनकर्ताओं की पहली पसंद रहेंगे, वो इसलिए क्योंकि राहुल पिछले कुछ लंबे समय खिलाड़ियों की सूची में जगह बना पाएंगे या नहीं। वहीं चयनकर्ता राहुल को भी फॉर्म में लौटने के लिए लगातार मौके दे रहे हैं। वह अनुभवी हैं ऐसे में यदि वह अपनी लय हासिल कर लेते हैं तो फिर रोहित, धवन के बैकअप के तौर पर उन्हें भी चुना जा सकता है।

ये हैं वो 13 खिलाड़ी जिनका खेलना है तय-

ये हैं वो 13 खिलाड़ी जिनका खेलना है तय-

रोहित, शिखर धवन

मिडल ऑर्डर: विराट, रायुडू

विकेटकीपर: धोनी, कार्तिक

ऑलराउंडर: हार्दिक, केदार

स्पिनर: कुलदीप, युजवेंद्र चहल

पेसर: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार

इस बार यह बड़ा टूर्नामेंट इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरूआत की शुरूआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+