For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन 2 क्रिकेटरों पर ICC ने लगाया आजीवन बैन, मैच फिक्सिंग में थे शामिल

नई दिल्ली। एक बार फिर फिक्सिंग के साए में आकर कुछ क्रिकेटरों ने इस खेल को शर्मसार किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को हांगकांग क्रिकेट टीम के इरफान अहमद और नदीम अहमद पर मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है और उनकी टीम के साथी हसीब अमजद पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि इरफान अहमद और नदीम अहमद भाई हैं।

इरफान को साल 13 जनवरी, 2014 को हांगकांग और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच, 17 जनवरी 2014 को हुए हांगकांग-कनाडा मैच, 12 मार्च 2014 को हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में फिक्सिंग करने का आरोपी पाया गया है।इरफान को आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत नौ अपराधों का दोषी पाया गया और उनके भाई नदीम और अमजद को तीन-तीन अपराधों का दोषी पाया गया। तीनों खिलाड़ियों को आईसीसी एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया।

इरफान हांगकांग के लिए अब तक छह वनडे और आठ टी-20 मैच खेले थे। वहीं उसके भाई ने 25 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं 5 साल का बैन पाने वाले हसीब ने सात वनडे और 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

आईसीसी महाप्रबंधक (एसीयू) एलेक्स मार्श ने कहा ,''लंबी और पेचीदा जांच के बाद पाया गया कि इस दौरान अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने मैच को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास किया।' उन्होंने कहा ,''दोनों अहमद भाइयों ने दूसरों को भी भ्रष्ट बनाने की कोशिश की. मुख्य आरोप स्काटलैंड और कनाडा के खिलाफ मैचों को लेकर है जिसमें उन्होंने कुछ खास ओवर फिक्स किए।''

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 13:13 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+