For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये 2 भारतीय क्रिकेटर 7 महीने बाद खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय मैच, विंडीज की बढ़ा सकते हैं चिंता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विंडीज दाैरे पर वनडे और टी20 सीरीज पाने के बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। पहला टेस्ट 22 अगस्त को एंटगुआ के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में होगा। कप्तान विराट कोहली पर सबकी नजरें तो रहेंगी ही, जिन्होंने वनडे सीरीज दाैरान लगातार 2 शतक लगाए। लेकिन इनके अलावा 2 ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो सात महीने बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना उतरेंगे, साथ ही बल्ले से रन बरसाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे।

जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं भरोसेमंद ओपनर चेतेश्वर पुजारा और उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे की। यह दोनों बल्लेबाज आखिरी समय 3 जनवरी को एकसाथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था। उसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों को विश्व कप में खेलने का माैका मिला और ना ही विंडीज के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज में शामिल किया गया। ऐसे में रहाणे और पुजारा लंबे समय बाद क्रीज पर कदम रखकर विंडीज की चिंता बढ़ा सकते हैं। पुजारा जहां टेस्ट फाॅर्मेट के क्लास बैट्समैन माने जाते हैं तो वहीं वनडे टीम में जगह गंवा चुके रहाणे अब टेस्ट में अपना साै प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे।

इस मैच के साथ दोनों टीमों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी शुरुआत होगी. भारतीय टीम फिलहाल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 टीम है और शीर्ष पायदान पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। वहीं कोहली अगर शतक लगाते हैं तो वह खास मुकाम हासिल कर लेगें। वे एक कप्तान के रूप में शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में कुल 18 टेस्ट शतक जड़े हैं, जबकि पॉटिंग के नाम 19 शतक हैं।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान) , मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शहीद, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

विंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवॉल, शेन डाउरिच, शैनन गेब्रियल, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, कीमो पॉल, केमार रोच।

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 19:33 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+