भारत के वो 3 दिग्गज बल्लेबाज, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में शतक नहीं लगा सके
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए कई ऐसे बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका निभाई है जो हर टीम के खिलाफ रन उगलते थे। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव जैसे खिलाड़ी अपने दम पर विरोधी टीम को धूल चटाने में माद्दा रखते थे। भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। सचिन ने इस टीम के खिलाफ अब तक 9 शतक जड़े हैं लेकिन तीन भारतीय ऐसे भी हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कभी शतक नहीं लगा सके। काैन हैं वो खिलाडी, आइए जानें-

1 सुनील गावस्कर
पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर ने कई टीमों के छक्के छुड़ाए हैं, लेकिन आप यह जानकर चाैंक जाएंगे कि ये महान खिलाड़ी अपने वनडे क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके। गावस्कर के नाम क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। खासकर इनका टेस्ट करियर जिसमें इनके नाम 34 शतक हैं। गावस्कर ने टेस्ट करियर में भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक जड़े हों, लेकिन वनडे फॉर्मेट में गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी शतक नहीं लगा पाए। गावस्कर ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 30.60 की औसत से 612 रन बनाये थे। इस दौरान गावस्कर के बल्ले से 6 अर्धशतक जरूर निकले थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 92* रन है।

2. राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ सुलझी हुई बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई मौके पर भारतीय टीम को अपने ही अंदाज़ में जीत दिलवाई थी। आपको बता दें, द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 22 मुकाबले खेलते हुए 33.30 की औसत से 666 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्रविड़ ने 7 अर्धशतक भी ठोके थे, लेकिन कभी शतक नहीं लगा पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्रविड़ का उच्चतम स्कोर 84 रन है।

3. मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने में सफल नहीं हो पाए थे। अपने समय के स्टार बल्लेबाज रहे अजहरुद्दीन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 93* रन है। अजहरुद्दीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 मैच खेले थे, जिसमें 4 अर्धशतकों की मदद से 715 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 29.79 का रहा था। इस दौरान उनका औसत 29.79 का रहा था, जबकि स्ट्राइक रेट 67.33 का। इन 32 मैचों में अजहरुद्दीन 6 बार नाबाद भी लौटे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
