सिर्फ कोहली ही नहीं इन 4 वजहों से हुई टीम इंडिया की विराट जीत
नयी दिल्ली। मोहाली के मैदान में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो खेल दिखाया उसने साबित कर दिया कि भारत की विजय टीम हर चुनौती के लिए तैयार है। टीम न केवल मुश्किल वक्त में बेहतरीन प्रदर्शन करने का दम रखती है बल्कि विश्व विजेता बनने के लिए सबसे प्रबल दावेदार है। इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने जो खेल दिखाया उसने करोडो़ें क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। लेकिन भारत के खेल में ऐसी कई बातें रही जिसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़े। जीत के बाद विराट हुए इमोशनल, जानिए क्यों?
कोहली का कहर
सबसे अहम वजह की बात करें तो वो हैं मैच के हीरो विराट कोहली। कोहली ने मोहाली की पिच पर मुश्किल वक्त में बैटिंग की वो काबिलेतारिफ रही। कोहली ने पहले संयम बरता, लेकिन टीम पर रनों का दबाव बढ़ने लगा तो उन्होंने अपना बल्ला घुमाना शुरु कर दिया। मैदान के हर कोने में चौके-छक्के लगे। विराट ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया। मैच के दौरान कोहली पर फिदा हुई लड़की, लगाए विराट I Love You के नारे
बेहतरीन रनिंग
इन मैच में जो खास बात टीम इंडिया की दिखी वो थी रनिंग बिटवीन द विकेट। खिलाड़ियों का तालमेल गजब का दिखा। युवराज सिंह ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन चोटिल होने के बाद जब वो नहीं दौड़ नहीं पा रहे थे तो उन्होंने अपना विकेट गंवाना ही बेहतर समझा। उनके आउट होते ही कप्तान धोनी क्रीज़ पर आए और उन्होंने ज़बरदस्त रनिंग बिटवीन द विकेट दिखाई। जहां एक रन मिलने वाले थे वहां भी उन्होंने दो-दोन रन हासिल किए।
बेहतरीन गेंदबाजी
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। गेंदबाजों ने बेहतरीन कमबैक करते हुए खेल में वापसी कर ली। नेहरा के अलावा पार्ट-टाइम बॉलर्स ने भी शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया 160 रनों पर ही रोक लिया।
कैप्टन कूल धोनी
सबसे अहम वजह जो सामने आई तो है कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह। जिन्होंने अपनी बेहतरीन कप्तानी के बल पर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। धोनी ने जिस तरह गेंदबाज़ों का हौसला बढ़ाया और दबाव में शांत रहे उसने मैच में टीम इंडिया की वापसी कर दी। कोहली के साथ धोनी ने बहतरीन खेल दिखाया और फिल्डरों के आंखों के सामने रन चुरा लिए। जहां एक रन मिलते वहां धोनी ने अपनी समझ के बल पर दो रन लिए और प्रेशर को कम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications