इन 8 टीमों ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्वालिफाई, वेस्टइंडीज के हाथ लगी मायूसी
नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद अब अगला वर्ल्ड कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। अगले साल यानी 2022 में होने जा रहे इस वर्ल्ड कप के लिए ऑटोमेटिक क्वालिफायर्स की भी पुष्टि हो चुकी है। जैसे ही शनिवार को वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई वैसे ही यह तय हो गया। अब आठ टीमें खुद से ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।
ये आठ टीमें हैं- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश। ये आठ टीमें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सुपर-12 में खेलेंगी।

वेस्टइंडीज डायरेक्ट क्वालिफाई नहीं कर पाया-
क्वालिफाई करने के आपको टी20 वर्ल्ड कप का विनर या रनर-अप होना होता है जबकि बाकी छह टीमें वह होती हैं जो आईसीसी रैंकिंग में सबसे ऊंचे पायदान पर होती हैं। इसके लिए एक डेडलाइन तय की जाती है जिसके बाद टीमों को उनकी स्थिति के आधार पर सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करार दे दिया जाता है। इस बार यह डेडलाइन सोमवार, 15 नवंबर को रखी गई है। वेस्टइंडीज मौजूदा समय में 10वीं रैंकिंग पर बनी हुई है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात खाई और डेडलाइन पूरी होने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा।

श्रीलंका फिर राउंड वन खेलेगा, बांग्लादेश ने किया क्वालिफाई
श्रीलंका को भी अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए फिर से क्वालिफार्यस खेलने होंगे। जबकि महमदुल्लाह की बांग्लादेश को अगली बार कोई क्वालिफायर खेलने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे अगले साल के लिए सीधा सुपर 12 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। बांग्लादेश की टीम की रैंकिंग 8 है। उन्होंने इस बार दूसरे राउंड के अपने सभी पांचों मैच हारे।
शनिवार से पहले टॉप की छह टीमों ने अपनी जगह भी अगले साल के सुपर 12 के लिए पक्की कर ली। ये टीमें हैं- इंग्लैड, पाकिस्तान, इंडिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया।

अफगानिस्तान ने भी कर लिया है सुपर-12 में प्रवेश
श्रीलंका को की टीम की कमान दासुन शनाका के पास है और उन्होंने इस बार क्वालिफायर्स के अपने तीनों मैच जीत लिए थे लेकि सुपर 12 में आने के बाद उनको 5 में से 3 मैच में जीत हासिल हुई। उनके पास मौजूदा समय में नंबर 9 रैंकिंग है। जबकि मोहम्मद नबी की अफगानिस्तान मौजूदा समय में सातवें नंबर पर है और इससे पीछे नहीं जा सकती।
मौजूद चल रहे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब रहता है तो वे सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर सकते हैं।
इस तरह से अभी कुल ऐसी चार टीमें तय हुई हैं जो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में होंगी। ये टीमें हैं- श्रीलंका, वेस्टइंडीज, नामिबिया और स्कॉटलैंड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
