Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धर्मशाला टेस्ट: भारत की शानदार जीत में इनका रोल रहा सबसे खास

धर्मशाला। टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। धर्मशाला टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की समाप्ति पर लोकेश राहुल ने सीरीज में छठा अर्धशतक जमाया, वे 51 रन बना कर नाबाद रहे। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे 38 रन बनाकर नाबाद लौटे।

रविंद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ ही सीरीज भी टीम इंडिया के हाथों में आ गई। भारतीय टीम ने लगातार सातवीं टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है। हालांकि धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए थे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की बागडोर संभाली। कप्तान के तौर पर पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई। आइये देखते हैं धर्मशाला टेस्ट की जीत के हीरो कौन रहे...

रविंद्र जडेजा: बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल

रविंद्र जडेजा: बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल

धर्मशाला टेस्ट में रविद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम इंडिया की जीत आसान बनाई। रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच तो चुना ही गया, साथ ही मैन ऑफ द सीरीज भी उन्हें ही मिला। रविंद्र जडेजा ने पूरी सीरीज में 25 विकेट लिए हैं। धर्मशाला टेस्ट की बात करें तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी अच्छी की। जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला। रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया की पहली पारी में बैटिंग करते हुए शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 63 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने पहली पारी में एक विकेट हासिल किया, वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ाते हुए उन्होंने तीन विकेट हासिल किए।

कुलदीप यादव: पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी

कुलदीप यादव: पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी

कप्तान विराट कोहली के चौथे टेस्ट में घायल होने के बाद कुलदीप यादव को धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया में शामिल किया गया। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने 23 ओवर गेंदबाजी की, इस दौरान महज 68 रन देकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। उनकी गेंदबाजी ने कंगारूओं की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

केएल राहुल: दोनों पारियों में की शानदार ओपनिंग

केएल राहुल: दोनों पारियों में की शानदार ओपनिंग

धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम की जीत में ओपनर केएल राहुल का खास योगदान रहा। राहुल ने पहली पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी पारी में भी राहुल का बल्ला चला। उन्होंने 51 रन बनाए और भारतीय टीम को जिताकर नाबाद पवेलियन लौटे।

उमेश यादव ने दी शानदार गेंदबाजी

उमेश यादव ने दी शानदार गेंदबाजी

धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम की जीत में उमेश यादव ने भी खास रोल अदा किया। उमेश यादव ने दोनों पारियों में किफायती गेंदबाजी की। उमेश यादव ने पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं दूसरी पारी में उमेश यादव ने 15 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 69 रन दिए और ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

अजिंक्य रहाणे: पहले टेस्ट में कप्तानी के साथ दर्ज की जीत

अजिंक्य रहाणे: पहले टेस्ट में कप्तानी के साथ दर्ज की जीत

घायल होने की वजह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेले। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी गई। अजिंक्य रहाणे ने भी सेलेक्टर्स को मायूस नहीं किया। उन्होंने शानदार कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 46 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 38 रन बनाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+