For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हैं IPL में बने वो 5 रिकाॅर्ड जिनका टूटना है मुश्किल, एक बनाया था सचिन ने

नई दिल्ली। इस बार होने वाला आईपीएल सीजन-13 कोरोना वायरस के चलते अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है जो 29 मार्च को शुरू होना था। इसी के साथ फैंस भी इस टूर्नामेंट में चाैकों-छक्कों की बरसात देखने से चूक गए हैं। ये ऐसा टूर्नामेंट है जहां खिलाड़ी रिकाॅर्ड बनाने के लिए बेजोड़ कोशिश करते हैं। कोई सर्वाधिक विकेट तो कोई रन तो कोई बल्लेबाज ज्यादा छक्के लगाने की होड़ रखता है। यूं तो आईपीएल में कई रिकाॅर्ड्स ऐसे बन चुके हैं जिन्हें फैंस उंगलियों पर रटे हुए हैं। लेकिन हम आपको उन 5 रिकाॅर्ड्स से भी रूबरू करवाएंगे जिनका टूटना मुश्किल है। खास बात यह है कि इन 5 रिकाॅर्ड्स में एक तो सचिन तेंदुलकर के नाम भी है। क्या हैं वो रिकाॅर्ड्स आइए जानें-

1. सबसे बड़ी पारी

1. सबसे बड़ी पारी

आईपीएल के इतिहास में अबतक सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड विंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2013 में राॅयल की तरफ से बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बना डाले थे। उनकी इस पारी में 13 चाैके और 17 छक्के शामिल रहे थे। आईपीएल इतिहास में कोई भी बल्‍लेबाज ऐसी पारी नहीं खेल पाया और इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत मुश्‍किल है। गेल इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

2. एक मैच में सबसे ज्‍यादा कैच

2. एक मैच में सबसे ज्‍यादा कैच

मुंबई इंडियंस के कप्तान रह चुके क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम एक पारी में सबसे ज्‍यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन कोलकता नाइट राइडर्स के साथ मैच खेल रहे थे। इस दौरान सचिन ने एक ही पारी में रिद्धिमान साहा, अजित अगरकर, सलमान बट और शोएब अख्तर के कैच पकड़े थे। हालांकि उसके बाद कई और खिलाड़ियों ने चार-चार कैच पकड़े हैं मगर उसके आगे कोई नहीं निकल पाया।

3. बेहतर गेंदबाजी का रिकाॅर्ड

3. बेहतर गेंदबाजी का रिकाॅर्ड

आईपीएल में सबसे अच्‍छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम है। तनवीर ने यह रिकॉर्ड साल 4 मई 2008 में बनाया था। राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगेंस्‍ट यह कारनामा किया था। इस दौरान उन्‍होंने 4 ओवरों में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। यह आईपीएल इतिहास का बेस्‍ट बॉलिंग फिगर है। दूसरे नंबर पर एडम जांपा है जिन्होंने 10 मई 2016 में 4 ओवरों में 19 रन देकर 6 विकेट लिए थे। लेकिन तनवीर का रिकाॅर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल है।

4. सर्वाधिक छक्कों के साथ अर्धशतक

4. सर्वाधिक छक्कों के साथ अर्धशतक

मुंबई इंडियन के युवा बल्लेबाज नितीश राणा के नाम सर्वाधिक छक्कों के साथ अर्धशतक पूरा करने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने 2017 में अपनी 50 रन की पारी में 7 छक्के लगाये थे। नितीश ने यह अद्भुत कारनामा गुजरात लायंस की टीम के खिलाफ किया था। अपने 50 रन की पारी के अंदर ही 7 छक्के लगाने का यह शानदार रिकॉर्ड तोड़ना भी किसी भी आईपीएल खिलाड़ी के लिए लगभग नामुमकिन ही होगा। नितीश इस बार कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

5. सबसे बड़ी साझेदारी

5. सबसे बड़ी साझेदारी

आईपीएल में किसी एक विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकाॅर्ड बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली और एबी डीवीलियर्स के बीच है। इन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 के आईपीएल में 229 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. इस मैच में विराट कोहली ने 109 रन और एबी डीवीलियर्स ने 129 रनों का योगदान दिया था। आईपीएल इतिहास की इस सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड टूटना भी लगभग नामुमकिन है।

Story first published: Friday, April 24, 2020, 12:53 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+