करीना पर मरते हैं इंडियन टीम के गब्बर सिंह लेकिन नहीं देखते हैं उनकी फिल्में, क्यों?
नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गए भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद धवन वनडे में भी श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। पांच वनडे मैच की सीरीज के पहले मैच में 132 रन की तूफानी खेलने वाले शिखर धवन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

जानिए धवन की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ फैक्ट्स
आज हम आपको धवन की पर्सनल लाइफ से जुड़े उस फैक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे बहुत लोग अंजान होंगे। दरअसल शिखर धवन ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ ऐसे ही फैक्ट्स शेयर किए।

करीना कपूर के दीवाने हैं धवन
पंजाबी गानों के मुरीद शिखर धवन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के दीवाने हैं। धवन ने बताया कि वे करीना कपूर को बेहद पसंद करते हैं। लेकिन उन्होंने करीना के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि वे उनकी फिल्म नहीं देखते।

इसलिए नहीं देखते करीना की फिल्में
दरअसल धवन बॉलीवुड फिल्में पसंद नहीं करते। धवन हॉलीवुड फिल्में देखते हैं। इसलिए करीना को पसंद करने के बावजूद वे उनकी फिल्में नहीं देखते। धवन ने हॉलीवुड में अपनी पसंदीदा फिल्म और हीरो के बारे में भी बताया।

इस हॉलीवुड मूवी के दीवाने हैं धवन
शिखर धवन को हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन की मूवीज देखना पसंद है। उनकी फेवरेट मूवी है रॉकी है जो 1976 में आई थी। हॉलीवुड के अलावा शिखर धवन एक बॉलीवुड एक्टर को भी बेहद पसंद करते हैं।

आमिर को करते हैं पसंद, सचिन को कहते हैं डैडी
धवन ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पसंद हैं। इसके अलावा धवन ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में भी बड़ी ही रोचक बात बताई। धवन ने कहा कि वे सचिन को डैडी कहकर बुलाते हैं। दरअसल धवन सचिन को अपना आइडल मानते हैं। और सचिन से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
