For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हैं वो पांच गेंदबाज जिन्होंने IPL इतिहास में लुटाए सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) सीजन-13 मार्च महीने 29 मार्च को शुरू होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। अगर ये कहा जाए कि इस टूर्नामेंट में ज्यादातर बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहता है तो कुछ गलत नहीं। हर टीम से 2-3 बल्लेबाज धमाल तो मचाते ही हैं लेकिन गेंदबाजी में किस्मत किसी की ही अच्छी रहती है। फिलहाल हम आपको उन 5 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिनकी बल्लेबाजो द्वारा खूब धुनाई हुई और वह रन खर्च करने के मामले में भी सबसे आगे रहे।

1. बासिल थंपी

1. बासिल थंपी

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकाॅर्ड बासिल थंपी के नाम दर्ज है। थंपी ने 17 मई 2018 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 17.50 के इकॉनमी रेट से 4 ओवर में 70 रन लुटा दिए थे। उनके खराब प्रदर्शन के कारण आरसीबी ने 218 रन बनाए, फिर जवाब में हैदराबाद की टीम 204 रन ही बना सकी थी।

2. मुजीब उर रहमान

2. मुजीब उर रहमान

इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं बांग्लादेश के मुजीब उर रहमान। इस गेंदबाज ने 29 अप्रैल 2019 को किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खूब रन लुटाए थे। उन्होंने 4 ओवर फेंकते हुए 66 रन खर्च कर दिए थे। इस मैच में हैदराबाद ने 20 ओवर में 212 रन बनाए थे। जवाब में उतरी पंजाब की टीम महज 167 रन ढेर हो गई थी।

3. इशांत शर्मा

3. इशांत शर्मा

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी बल्लेबाजों का शिकार बने हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 8 मई 2013 को हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 66 रन खर्च कर दिए थे। उनके इस खराब प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 223 रन बना डाले और जवाब में हैदराबाद 77 रन से मुकाबला हार गई थी।

4. उमेश यादव

4. उमेश यादव

इस मामले में चाैथे नंबर पर आते हैं उमेश यादव। उन्होंने 10 मई 2013 को दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 4 ओवर के स्पेल में 16.25 के इकॉनमी रेट से 65 रन लुटवाए थे। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 183 रन बनाए थे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स यह मैच 4 रन से हार गई थी।

5. संदीप शर्मा

5. संदीप शर्मा

2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले संदीप शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 79 मैचों में 95 विकेट हासिल किए हैं, हालांकि इस दौरान उनके नाम एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। आईपीएल 2014 में संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने 4 ओवर में 16.25 की औसत से 65 रन लुटाए थे। हालांकि इस मैच में पंजाब की टीम ने लाजवाब प्रदर्शन किया और मैच 6 विकेट से जीत गई थी।

Story first published: Wednesday, February 26, 2020, 20:06 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+